Advertisment
छत्तीसगढ़

लंदन से मानपुर तक मानव सेवा का अद्भुत सफर: महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ दौड़ते हुए मानपुर पहुंचीं ब्रिटिश महिला धावक हैना

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

मोहला। मानव सेवा और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संदेश लेकर लंदन (ब्रिटेन) से भारत भ्रमण पर निकलीं ब्रिटिश मूल की महिला धावक ‘हैना’ महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ की ओर दौड़ते हुए मानपुर पहुंचीं। मानपुर के आत्मानंद स्कूल के पास पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं उनसे मानपुर निवासी राजहंस मंडावी ने प्रेरणादायक संवाद किया। मुलाकात के दौरान हैना ने बताया कि, वे मूलतः लंदन की निवासी हैं और मानव सेवा के प्रति दृढ़ संकल्पित हैं। इसी उद्देश्य को लेकर वे भारत भ्रमण पर निकली हैं।

इसे भी पढ़ें:  जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों और फरार वारंटियों के खिलाफ जांजगीर-चांपा पुलिस की सख्त कार्रवाई

विभिन्न चैरिटी संगठनों के माध्यम से करती हैं सेवा कार्य
हैना ने जानकारी दी कि, वे अपनी रनिंग यात्रा के माध्यम से सामाजिक सेवा और जागरूकता का संदेश दे रही हैं। वे अनाथ आश्रम, वृद्धाश्रम, गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए विभिन्न चैरिटी संगठनों के माध्यम से सेवा कार्य कर रही हैं। उनका उद्देश्य लोगों को मानवता, करुणा और सेवा के लिए प्रेरित करना है।

हैना का मूल उद्देश्य है जरूरतमंदों की मदद करना
हैना ने बताया कि, उनकी इस प्रेरणादायक दौड़ की शुरुआत पाकिस्तान बॉर्डर से हुई है और अब तक वे लगभग 4200 किलोमीटर की दूरी दौड़ते हुए तय कर चुकी हैं। यह यात्रा आगे भी निरंतर जारी रहेगी। हैना का यह प्रयास न केवल शारीरिक दृढ़ता का प्रतीक है, बल्कि मानव सेवा के प्रति उनके समर्पण को भी दर्शाता है। उनका कहना है कि, लोगों से मिलना, संवाद करना और उनकी मदद करना ही उनकी इस यात्रा का मूल उद्देश्य है।

इसे भी पढ़ें:  चलती कार में लगी भीषण आग,पति-पत्नी ने कूद कर बचाई जान

मानवता के प्रति सजग होने का देती हैं संदेश
हैना ने यह भी कहा कि, भारत विविधताओं और सेवा भावना से भरा देश है, यहां लोगों से मिलकर उन्हें अपार प्रेरणा मिलती है। निश्चित ही इस प्रकार का व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणादायक है। सेवा, समर्पण और संवाद के माध्यम से दुनिया को जोड़ने वाली हैना की यह यात्रा हम सभी को मानवता के प्रति सजग होने का संदेश देती है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles