Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा : कार और बस में भिड़ंत, 25 से अधिक लोग घायल, सभी का इलाज जारी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में आज तेज रफ्तार बस और कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बस सड़क किनारे जा पलटी, जिसमें 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं। 8 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। कार सवार तीन पत्रकार भी घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को पामगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मुलमुला थाना क्षेत्र के व्यासनगर के पास की है।

मिली जानकारी अनुसार, तेज रफ्तार बस शिवरीनारायण से बिलासपुर जा रही थी। इस दौरान बस और तेज रफ्तार कार में भिड़ंत हो गईं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मुलमुला पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी अस्पताल पामगढ़ भेजा, जहां सभी का इलाज जारी है।

 

इसे भी पढ़ें:  KBC में अपना हुनर दिखाएगा छत्तीसगढ़ का अर्जुन

गंभीर घायलों को रेफर भी किया जा रहा है। बस में अभी कितने लोग सवार थे, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। हादसे में पत्रकार की कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles