Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

NH-49 पर ट्रक-स्कॉर्पियो की टक्कर में 5 की मौत, बारात से लौट रहे थे स्कॉर्पियो सवार; मृतकों में 2 सेना के जवान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम सुकली में नेशनल हाईवे 49 पर देर रात ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ा, जबकि तीन ने इलाज के दौरान जान गंवाई। हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में शामिल राजेंद्र कश्यप (27) और पोमेश्वर जलतारे (33) इंडियन आर्मी के जवान थे।

घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया। वहां तीनों का इलाज जारी है। सभी मृतक नवागढ़ के सड़क पारा और शांति नगर के रहने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें:  शिवरीनारायण में ड्यूटी छोड़कर शराब पीते दिखे टीचर-प्यून VIDEO:आत्मानंद स्कूल में पदस्थ है शिक्षक; अधिकारी ने लगाई फटकार

ये सभी एक बारात से नवागढ़ लौट रहे थे, तभी सुकली के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया। वहीं हादसे के विरोध में नवागढ़ में लोगों ने चक्काजाम किया। फरार ट्रक ड्राइवर की गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों को तत्काल मुआवजा देने की मांग की। इधर दोनों जवानों का शव जांजगीर लाया गया जहां सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

नवागढ़ में लोगों ने किया चक्काजाम

नवागढ़ में राछाभाटा चौक के पास लोगों ने चक्काजाम कर दिया। आरोपी ड्राइवर की गिरफ्तारी और मृतक के परिजन को तत्काल मुआवजा देने की मांग की। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रही।

इसे भी पढ़ें:  बड़ी खबर : अनिवार्य सेवानिवृत्त किए गए IPS जीपी सिंह को बड़ी राहत, CAT ने बहाली का दिया आदेश

श्रीनगर, सिक्किम में पोस्टेड थे जवान

मृतकों में शामिल राजेंद्र कश्यप श्रीनगर में पोस्टेड थे और अपनी शादी के लिए छुट्टी पर आए थे। उनकी शादी 18 नवंबर को हुई थी। पोमेश्वर जलतारे की पोस्टिंग सिक्किम में थी, जो 12 नवंबर को एक महीने की छुट्टी पर नवागढ़ आए थे। उन्हें 8 दिसंबर को लौटना था। पोमेश्वर की शादी को पांच साल हो चुके थे और उनका तीन साल का एक बेटा है। उनके पिता पुरुषोत्तम जलतारे खेती-किसानी का काम करते हैं।

हादसे में जान गंवाने वाले सभी पांच लोग एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे। वे अपने दोस्त जयराम देवांगन की शादी में पंतोरा बारात में शामिल हुए थे। बारात से लौटते समय मंगलवार देर रात हादसा हो गया।

इसे भी पढ़ें:  हॉस्पिटल के टॉयलेट में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles