Advertisment
छत्तीसगढ़

सूर्यघर योजना की बढ़ी मांग: आवेदन 1 लाख से ज्यादा आए, सोलर पैनल लगाने की रफ्तार बड़ी मंद

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में आवेदन थोक में आने लगे हैं। इस समय आवेदन एक लाख के पार हो गए हैं, लेकिन जहां तक घरों में सोलर पैनल लगाने का सवाल है, तो अब तक महज साढ़े 12 हजार घरों की छतों पर ही सोलर पैनल लग सके हैं। वेंडरों को हर हाल में 15 दिनों में सोलर पैनल लगाने का फरमान भी जारी किया गया है, लेकिन कहीं तकनीकी परेशानी तो कहीं उपभोक्ताओं को ऋण न मिलने के कारण से सोलर पैनल लगाने में विलंब हो रहा है। वैसे बीते साढ़े तीन माह में 9 हजार से ज्यादा घरों में सोलर पैनल लगे हैं। ऐसे में हर माह तीन हजार के आसपास सोलर पैनल लग रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  जल्दबाजी में आठ माह के बच्चे के साथ रेलवे ट्रेक किनारे गिरी मां, गार्ड ने ट्रेन रोककर बचाई जान

इस रफ्तार को बढ़ाने की कवायद में पॉवर कंपनी जुटी है। वेंडरों की संख्या को भी ढाई सौ से बढ़ाकर साढ़े पांच सौ कर दिया गया है। प्रदेश में दो साल में सवा लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रारंभ में जब इस योजना के प्रति उपभोक्ताओं का रुझान कम था तो प्रदेश सरकार ने जहां राज्य की सब्सिडी का भी ऐलान किया है, वहीं बिजली बिल हॉफ योजना का दायर भी अगस्त से 400 यूनिट से कम करके सौ यूनिट कर दिया गया है। सरकार ने इसको लेकर नारा दिया है बिजली बिल हॉफ से मुफ्त बिजली की ओर।

12 फीसदी ही लगे सोलर पैनल
प्रदेश सरकार की सब्सिडी के बाद आवेदनों की रफ्तार में तो भारी इजाफा हो गया है, पर सोलर पैनल लगाने की रफ्तार मंद है। जुलाई तक महज 50 हजार के आस-पास ही आवेदन थे और चार हजार से भी कम घरों में सोलर पैनल लग सके थे। अगस्त से आवेदनों की रफ्तार ऐसी बढ़ी है कि इस समय आवेदन एक लाख 6523 हो गए हैं। लेकिन सोलर पैनल अब तक महज 12708 ही लग सके हैं। इसका प्रतिशत 12 के आस-पास ही है। वैसे पॉवर कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि अगस्त के बाद अब तक करीब साढ़े तीन माह में 9 हजार घरों में सोलर पैनल लग गए हैं। कम सोलर पैनल लगने के पीछे का कारण यह बताया जा रहा है कि उपभोक्ता और वेंडरों के बीच तकनीकी समस्या के साथ ही बैंकों से समय पर ऋण का न मिलना अहम है।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी 67 शराब दुकानें : अब दुकानों का भी होगा एक से दूसरे जिले में ट्रांसफर

सब्सिडी एक से डेढ़ माह में
उपभोक्ताओं को डबल सब्सिडी मिल रही है। जहां केंद्र सरकार की सब्सिडी एक माह के अंदर आ जा रही है, वहीं केंद्र सरकार की सब्सिडी के बाद राज्य सरकार की सब्सिडी मिलने में 10 से 15 दिन और लग जाते हैं। ऐसे में डेढ़ माह के अंदर केंद्र और राज्य सरकार की सब्सिडी मिल जा रही है।

तेज होगी रफ्तार
पॉवर वितरण कंपनी के एमडी भीम सिंह कंवर कि, योजना में पहले ढाई सौ वेडर थे, अब इनकी संख्या साढ़े पांच सौ कर दी गई है। आने वाले समय में सोलर पैनल लगाने की रफ्तार तेज होगी।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर में मिले दो संदिग्ध बैग: रेलवे स्टेशन में मचा हड़कंप, दिल्ली धमाके के बाद छत्तीसगढ़ में भी है हाई अलर्ट

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles