Advertisment
छत्तीसगढ़

डकैती की वारदात में सौम्या चौरसिया का कनेक्शन, घर में खोदे गए गड्ढे, नकदी और सोना की कर रहे थे तलाश

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_44_19 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_46_45 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_35_18 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_41_56 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_49_26 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_53_04 AM

कोरबा : बालको थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सोनगुड़ा पंचायत के तराईडांड बस्ती में हुई डकैती के बाद अब पुलिस जांच में कई कड़ियां जुड़ रही हैं. मंगलवार रात हुई इस सनसनीखेज घटना से राज्य प्रशासन की अधिकारी सौम्या चौरसिया का नाम भी जुड़ गया है. ये वहीं सौम्या चौरसिया हैं, जो भूपेश बघेल सरकार में कई घोटाला में संलिप्त रही हैं. घोटाले के कारण सौम्या चौरसिया को जेल भी जाना पड़ा था.

क्या है सौम्या चौरसिया का डकैती से कनेक्शन : कोरबा में जिस घर में डकैती हुई है. उसके मकान मालिक शत्रुघन दास महंत ने बताया कि डकैती के दौरान हथियारबंद नकाबपोश डकैत बार-बार पूछ रहे थे कि सौम्या चौरसिया के पैसों को कहां छिपाकर रखा है. इसे ढूंढने के लिए ही डकैतों ने घर में चार स्थानों पर टाइल्स तोड़कर गड्ढा भी खोदा. इसके बाद जेवर सहित लगभग साढ़े 11 लाख रुपए की डकैती की घटना को अंजाम दिया. पुलिस इस मामले में लगातार जांच कर रही है. फिलहाल किसी भी तरह के अपडेट को पुलिस ने सार्वजनिक नहीं किया है.

इसे भी पढ़ें:  कभी जूस की दुकान चलाता था सौरभ, अपनी शादी में खर्च किए थे 200 करोड़ रुपये, जानें कैसे बन गया 'सट्टा किंग'

सौम्या चौरसिया के घर में कर्मचारी थी परिवार की बेटी : जिस घर में डकैती हुई उसी परिवार की तरफ से जानकारी दी गई है कि परिवार की बेटी बबीता महंत, सौम्या चौरसिया के घर पर रहकर काम करती थी. चौरसिया ने उसे अपने साथ रखकर पढ़ाया था. डेढ़ साल पहले बबीता की शादी हो चुकी है. बबीता के माध्यम से ही चौरसिया का नाम डकैती की वारदात से जुड़ा है. जिसके बाद ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि परिवार सौम्या चौरसिया के आवास पर ही रहता था,इसलिए घोटाले की रकम सौम्या चौरसिया ने अपने कर्मचारियों के माध्यम से ठिकाने लगाई है.इसी रकम को ढूंढने के लिए डकैत बबीता महंत के मकान में पहुंचे थे.

इसे भी पढ़ें:  युवती पर बना रहा था शादी का दबाव, इनकार करने पर मारा चाकू, आरोपी युवक गिरफ्तार

सोना खोज रहे थे डकैत : सौम्या चौरसिया का नाम सामने आने के पहले पुलिस और जिलेवासी भी ये सोचकर हैरान थे कि तराईडांड जैसे गांव के एक ग्रामीण के घर इतनी बड़ी तादाद में आखिर डकैत कैसे और क्यों पहुंचे? सौम्या चौरसिया का नाम जुड़ने के बाद जांच की एक लाइन ये भी तय हो गई है कि हो ना हो सौम्या चौरसिया के दिए गए धन या सोने की तलाश में डकैत यहां पहुंचे थे. हालांकि सौम्या ने इस घर में पैसे या सोना रखवाया था कि नहीं इसकी कोई पुष्टि नहीं है, ना ही इसके कोई साक्ष्य हैं. यह पूरी थ्योरी पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर एक संभावना मात्र है.

इसे भी पढ़ें:  मकर संक्रांति पर छत्तीसगढ़ के प्रयाग में उमड़ा मेला, त्रिवेणी संगम में लगी आस्था की डुबकी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles