Advertisment
छत्तीसगढ़

शादीशुदा महिला के साथ प्रेम संबंध को लेकर दोस्तों में रंजिश, शराब पिलाकर कर दी हत्या

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

राजनांदगांव। सोमनी के जोरतराई में रेलवे ट्रैक किनारे मिले गौरी नगर के अजय सिन्हा के हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। अजय सिन्हा की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके ही खास दोस्त अनिल डौंडे (32) को गिरफ्तार किया है। जिसने अपने सहयोगी तुलेश साहू (32) के साथ मिलकर अजय की हत्या की थी।

हत्या की वजह प्रेमिका से बढ़ती अजय की नजदीकी सामने आई है। पूछताछ में आरोपी अनिल डौंडे ने सोमनी पुलिस को बताया कि उसने अपनी विवाहित प्रेमिका को अपनी पत्नी बताकर गौरी नगर के किराए के मकान में रखा था। कुछ समय पहले वह अपने काम से बहन के गांव चला गया। इस दौरान अजय सिन्हा को अपनी प्रेमिका और उसके बच्चों की देखरेख की जिम्मेदारी दी।

इसे भी पढ़ें:  बड़ा हादसा : JD इस्पात प्लांट के फर्नेस में गिरा कर्मचारी, चीख निकलने से पहले हो गई मौत

इसी बीच दोनों के बीच न​जदीक बढ़ गई। अजय उससे लगातार मिलने लगा। जिसे लेकर उसने आपत्ति भी जताई। लेकिन अजय का उसकी प्रेमिका से मिलने का दौर जारी रहा। इसी के चलते उसने अजय की हत्या की योजना बना ली। आरोपी ​अनिल ने बताया कि वह 7 सितंबर की रात बाइक से अजय को अपने साथ जोरातराई ले गया। उनके साथ तुलेश साहू भी मौजूद था। तीनों ने रेलवे ट्रैक के किनारे बैठकर शराब पी।

इसी दौरान दोनों ने अजय के सिर पर पत्थर पटक दिया और चाकू से उसके गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी। फिर हादसा दिखाने ट्रैक किनारे उसके शव को फेंककर भाग निकले। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें:  नवोदय विद्यालय के छात्र की निमोनिया से मौत, परिजनों ने प्रबंधन पर लापरवाही का लगाया आरोप

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles