Advertisment
छत्तीसगढ़

प्रेमिका की सगाई से दुखी युवा वकील कूद गया अरपा में: दोस्त की शादी में शामिल होकर सीधे पहुंचा पुल पर, कार खड़ी कर कूद गया

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के अरपा नदी में हाईकोर्ट अधिवक्ता की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। अधिवक्ता का नाम राहुल अग्रवाल बताया जा रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि, प्रेमिका की सगाई होने के बाद वे टेंशन में थे।

मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात रिवर व्यू और अरपा के पुल पर कुछ युवक मोबाइल से तस्वीरें ले रहे थे। इस दौरान उन्हें नदी की तेज धार में एक व्यक्ति का हाथ दिखाई दिया। जिसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ टीम की मदद से लाश बाहर निकाला। जिसके बाद लाश का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

इसे भी पढ़ें:  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को जल संसाधन विभाग का नोटिस, 15 सालों से नहीं पटाया पानी का टैक्स

अरपा पुल पर खड़ी थी कार
मृतक अधिवक्ता राहुल अग्रवाल पिछले सात सालों में मंगला में रहकर हाईकोर्ट में वकालत कर रहे थे। गुरुवार की रात वे दोस्त की शादी में मोपका गए हुए थे। 12 बजे से उनकी कार अरपा पुल के बीचों बीच खड़ी थी। कार को लावारिस हालत में खड़ी देखकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद कार को उठाकर पुलिस थाने ले गई। अरपा नदी में लाश दिखने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। जांच के बाद कारणों का खुलासा हो सकेगा।

इसे भी पढ़ें:  मोबाइल टॉर्च की रोशनी में गर्भवती महिला का ऑपरेशन, बिलासपुर में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहाल

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles