Advertisment
छत्तीसगढ़

फर्जी एजुकेशन कंसल्टेंसी की जालसाजी: एडमिशन के नाम पर व्यापारी से ठगे 30 लाख, जांच में जुटी पुलिस

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। जहां नामी कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर एक लुब्रिकेंट व्यापारी से करीब 30 लाख रुपए की ठगी हुई है। व्यापारी को पुणे स्थित चोंढे ग्रुप एजुकेशन कंसल्टेंसी के नाम पर झांसा दिया गया था। ठगों ने पहले व्यापारी का भरोसा जितने के बाद बैंक ट्रांसफर और नकद रूप में मोटी रकम वसूल लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, ठगों ने व्यापारी को यह विश्वास दिलाया कि, उनके बेटे का दाखिला पुणे के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में सुनिश्चित है। एडमिशन प्रक्रिया के नाम पर अलग-अलग किश्तों में कुल 30 लाख रुपये ले लिये गए। बाद में जब व्यापारी ने कॉलेज से संपर्क किया, तो पूरी सच्चाई सामने आई। बताया गया कि, ऐसा कोई प्रवेश नहीं हुआ है। फिलहाल, सिविल लाइन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  तिहरे हत्याकांड से दहला कोरबा: कबाड़ व्यवसायी अशरफ मेमन समेत 3 लोगों की मिली लाश, हिरासत में संदेही

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles