Advertisment
छत्तीसगढ़

नशे में धुत व्यक्ति की अरपा नदी में गिरकर मौत, रात में घर लौटते वक्त हुआ हादसा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति की बीती रात अरपा नदी में गिरने से मौत हो गई। सुबह जब लोगों ने नदी में शव देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान अशोक नगर अटल आवास निवासी 45 वर्षीय राजाराम वंशधर के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, राजाराम वंशधर शुक्रवार रात शराब पीने के बाद शनिचरी रपटा मार्ग से होकर घर जा रहा था। इसी दौरान वह संतुलन खो बैठा और रपटा से नीचे अरपा नदी में जा गिरा। नशे की हालत में होने के कारण वह खुद को बचा नहीं सका और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। देर रात किसी को घटना का पता नहीं चला, लेकिन सुबह जब लोगों की नजर नदी में पड़े शव पर पड़ी तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

इसे भी पढ़ें:  यहां आधी रात निडर होकर निकल पाएंगी लड़कियां, नहीं होगा छेड़खानी का डर, 112 नंबर ने ली सुरक्षा की गारंटी

जानकारी मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान राजाराम वंशधर के रूप में होने के बाद परिजनों को सूचित किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल सरकंडा पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles