Advertisment
छत्तीसगढ़

रायपुर कलेक्ट्रेट चौक पर दर्दनाक सड़क हादसा, बस की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह कलेक्ट्रेट चौक के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक्टिवा सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार बस से टक्कर के बाद यह हादसा हुआ।

जानकारी के अनुसार, युवक अपनी स्कूटी (एक्टिवा) से घड़ी चौक से तेलीबांधा की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद बस चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, ताकि वाहन की पहचान हो सके। लोगों ने लापरवाह बस चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  2 बाइक की टक्कर में 4 युवकों की मौत

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles