Advertisment
छत्तीसगढ़

लव मैरिज के लफड़े में मर्डर: शादी के 24 घंटे बाद लड़की के भाई की हत्या, हिरासत में 6 आरोपी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दुर्ग। शहर के डिपरापारा वार्ड 39 में प्रेम विवाह को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया, शादी के सिर्फ 24 घंटे बाद युवती के भाई की निर्मम हत्या कर दी गई, घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।

मंदिर में हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार, पूजा साहू और तिलक (टिल्लू) साहू ने परिवार की सहमति के बिना मंदिर में विवाह किया था, शादी की खबर जैसे ही परिजनों तक पहुंची, दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया। विवाह के बाद जश्न के दौरान तिलक साहू के दोस्तों और पूजा के परिजनों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते-देखते हिंसा में बदल गई।

इसे भी पढ़ें:  तालाब में डूबने से 2 बच्चों की मौत, 2 ने तैरकर बचाई अपनी जान

गर्भवती पत्नी के सामने हुई हत्या
विवाद के दौरान नीरज ठाकुर, जो युवती का मौसेरा भाई था, उसपर लाठी और चाकू से हमला किया गया, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। सबसे दर्दनाक बात यह रही कि वारदात के समय मृतक की गर्भवती पत्नी वहीं मौजूद थी, जिसने पूरी घटना अपनी आंखों से देखी।

छह आरोपी हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने तिलक साहू के छह दोस्तों – लब्बू, दादू, राजा यादव, सनी समेत अन्य को हिरासत में लिया है, पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  BREAKING NEWS | सुशासन तिहार 2026 का बड़ा खुलासा: 6 लाख शिकायतों में 2 लाख से अधिक अब भी लंबित, क्या जनता को मिला सुशासन या केवल आश्वासन?

परिजनों ने पुलिस पर उठाए सवाल
मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि युवती के घर से भागने के बाद उन्होंने थाने में शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया, साथ ही परिजनों का कहना है कि यदि पुलिस ने समय पर कार्रवाई की होती तो यह हत्या टाली जा सकती थी, अब उन्होंने न्याय की मांग करते हुए कोतवाली थाने में विरोध दर्ज कराया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles