Advertisment
छत्तीसगढ़

तालाब में डूबने से 2 बच्चों की मौत, 2 ने तैरकर बचाई अपनी जान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में दो बच्चों की तालाब में डूबकर मौत हो गई. सोमवार को चार बच्चे मछली पकड़ने के लिए तालाब पहुंचे थे, इस दौरान सभी पानी में डूब गए. दो बच्चों ने तैर कर अपनी जान बचाई. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुट गई है. मामला तातापानी चौकी क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, चार दोस्त मछली पकड़ने के लिए तालाब पहुंचे थे. इस दौरान चारों बच्चे पानी में डूब गए, हालांकि दो बच्चों किसी तरह तैर कर तालाब से बाहर आने में सफल रहे. जब तक परिजनों को घटना की जानकारी लगी उस वक्त तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी. तातापानी पुलिस ने मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें:  नक्सलियों से वार्ता के लिए सरकार है तैयार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles