Advertisment
छत्तीसगढ़

पारिवारिक कलह से परेशान कपड़ा व्यापारी ने की आत्महत्या, फंदे पर लटका मिला शव

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर। तखतपुर नगर में बीती रात एक दर्दनाक घटना सामने आई है। वार्ड क्रमांक 9 में ताम्रकार ज्वेलर्स के सामने निवास करने वाले कपड़ा व्यापारी पवन गुप्ता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

परिजनों के अनुसार, सुबह जब उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर जब रोशनदान से झांककर देखा गया तो पवन गुप्ता फांसी के फंदे पर झूलते मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले पवन गुप्ता का पत्नी से तलाक हो गया था, जिसके बाद से वह मानसिक रूप से तनाव में था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़ें:  इमरजेंसी सेवा 108 एंबुलेंस के थम सकते हैं पहिए, कर्मचारियों को 2 महीने से नहीं मिली सैलरी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles