Advertisment
छत्तीसगढ़

धनतेरस के दिन घर में मां-बेटी की मिली लाश, डेढ़ साल पहले कांस्टेबल पति की सड़क हादसे में हुई थी मौत, 13 साल का बेटा हुआ अनाथ

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद में शनिवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब घर पर मां-बेटी की लाश मिली. महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला और उसके ठीक बगल में उसकी बेटी की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में पाई गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के शिकारी पारा का है.

जानकारी के मुताबिक, मृतिका के पति रविशंकर पडौती, जो दल्लीराजहरा थाने में कांस्टेबल के पद पर पदस्थ थे. उनकी लगभग डेढ़ साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. शुक्रवार रात महिला के 13 साल का बेटा दूसरे कमरे में सोने के लिए गया हुआ था. आज सुबह जब वह उठा तो कमरे में दोनों की लाश देखी. मृतिका की पहचान निकिता पडौती के रूप में हुई है.

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, CM साय ने की घोषणा

घटना की सूचना के बाग पुलिस अधिकारी, तहसीलदार और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है. फिलाहाल पुलिस ने हर संभावित एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles