Advertisment
छत्तीसगढ़

बिहान की दीदियों ने तैयार किए गिफ्ट हैंपर: ‘संगिनी’ दिया ब्रांड नेम, आत्मनिर्भता की ओर बढे़ ग्रामीण महिलाओं के कदम

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कार्यरत जिला सक्ती की महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की दिशा में एक नई मिसाल पेश की है। ग्राम पलाड़ीखुर्द की राधा कृष्ण स्व-सहायता समूह की सदस्याएं अपने “संगिनी” ब्रांड के अंतर्गत आकर्षक गिफ्ट हैम्पर तैयार कर रही हैं, जिनमें विभिन्न प्रकार के सुगंधित और डिज़ाइनर मोम उत्पाद शामिल हैं।

यह अभिनव पहल महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और रोज़गार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। जिला प्रशासन ने दीदियों को उत्पाद निर्माण, पैकेजिंग और विपणन के लिए निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।

समूह की महिलाएं बना रही रंगोली, अचार
समूह की सदस्य पुष्पा दीदी ने बताया कि, समूह ने त्यौहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए राखी, रंगोली, आचार, गुलाल और मोम उत्पाद जैसे विविध वस्तुओं का निर्माण किया जाता है। उन्होंने कहा कि, इन गतिविधियों से हमें न केवल आर्थिक लाभ मिला है बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

इसे भी पढ़ें:  आज से लागू हो रहा बजट: नए वित्त वर्ष में होंगे अहम बदलाव, आयकर में सबसे बड़ी राहत

समूह को 2 लाख रुपए तक की आय
पुष्पा दीदी ने बताया कि, समूह की दीदियों ने पूर्व में आर-सेटी से डिज़ाइनर कैंडल बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया था। इसके बाद यूट्यूब वीडियो के माध्यम से गिफ्ट हैम्पर तैयार करने का विचार आया। इस समय जिले की विभिन्न इंडस्ट्रीज और संस्थानों से गिफ्ट हैम्पर के ऑर्डर प्राप्त हुए हैं, जिनकी आपूर्ति दीदियों द्वारा समय पर और आकर्षक पैकेजिंग में की जा रही है। इस पहल से समूह को लगभग 1 लाख 50 हजार से 2 लाख रुपये तक का व्यवसाय प्राप्त होने की संभावना है। इन्हें अभी तक लगभग 60 हज़ार रुपए के गिफ्ट हैंपर के ऑर्डर मिल चुके हैं।

इसे भी पढ़ें:  राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद, भाजयुमो नेता के साथ चाकूबाजी कर लूट, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात

अन्य समूहों के लिए यह प्रेरणा का स्रोत
उन्होंने ने बताया कि, यह प्रयास ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाते हुए उन्हें स्थायी आजीविका और उद्यमिता के नए अवसर प्रदान कर रहा है। बिहान मिशन के तहत संचालित यह पहल महिलाओं की सृजनशीलता, परिश्रम और नवाचार की उत्कृष्ट मिसाल है, जो अन्य समूहों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles