Advertisment
छत्तीसगढ़

नाबालिग से दुष्कर्म: पुलिस ने आरोपी को 12 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

लोरमी। छत्तीसगढ़ ने लोरमी पुलिस ने एक बार फिर अपनी सक्रियता और त्वरित कार्रवाई का उदाहरण पेश किया है। थाना चिल्फी क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने मात्र 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन और सटीक रणनीति के चलते यह बड़ी सफलता हाथ लगी है।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला 15 अक्टूबर का है। एक वृद्धा ने थाने मेम रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग नातिन के साथ गांव के सूर्यकांत कोसले उर्फ़ जयसूर्यदर्शनकाल कोसले ने खेत के मकान में जबरन दुष्कर्म किया। शिकायत पर पुलिस ने अपराध, बीएनएस और 4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

इसे भी पढ़ें:  बाड़ी में चार शव मिलने से सनसनी: पांच दिन से लापता था परिवार, पति-पत्नी और दो बच्चों की कर दी गई हत्या

खेत-खार में घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा गया
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी पटेल ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और एसडीओपी मयंक तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक रघुवीर लाल चंद्रा के नेतृत्व में दो टीम गठित कीं। साइबर सेल की मदद से आरोपी का लोकेशन ट्रेस कर टीम ने ग्राम फुलझर के खेत-खार में घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा।

कार्रवाई में इनकी रही अहम भूमिका
पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। मेडिकल जांच में भी दुष्कर्म की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक रघुवीर लाल चंद्रा, सउनि. रामकुमारी यादव, लव सिंह ध्रुव, प्रआर. सिद्धेश्वर बंजारे, आरक्षक मुकेश कुर्रे, प्रशांत कुर्रे, विजय साहू, त्रिलोकी पटेल एवं महिला आरक्षक संगीता बर्मन की अहम भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें:  घर में घुसकर सहायक प्राचार्य की हत्या, खून से सना मिला बिस्तर, इलाके में फैली सनसनी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles