Advertisment
छत्तीसगढ़

टुल्लू पंप चालू करते वक्त हादसा; करंट से 16 वर्षीय छात्र की मौत

contact for Ad1
S G Travels

बिलासपुर के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम गिद्यपुरी (ओखर) में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय नाबालिग छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, दीपक पटेल, जो हाईस्कूल ओखर में 9वीं कक्षा में पढ़ता था, सुबह करीब 7:30 बजे अपने घर के पीछे बाड़ी में टुल्लू पंप चालू कर रहा था। इस दौरान उसे करंट लग गया और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा।

परिजन तुरंत उसे गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने पचपेड़ी थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अकलतरा क्षेत्र में जुआ खेलते 07 जुआड़ी गिरफ्तार, नगदी व ताश की पत्तियां जब्त

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles