Advertisment
छत्तीसगढ़

बाड़ी में चार शव मिलने से सनसनी: पांच दिन से लापता था परिवार, पति-पत्नी और दो बच्चों की कर दी गई हत्या

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां 5 दिनों से एक ही परिवार के पति-पत्नी सहित दो बच्चे लापता है। जिसमें अब खबर मिली है कि, चार डेड बॉडी बरामद की गई है। लापता पति-पत्नी समेत दो बच्चों का शव मिला है।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला खरसिया थाना क्षेत्र के राजीव नगर ठुसेकेला गांव का है। बंद घर के पीछे बाड़ी से दुर्गंध आने लगी। बाड़ी में गोबर के ढेर से उठ रही थी। इलाके के लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची।

इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस के छत्तीसगढ़ बंद को नहीं मिला चेंबर ऑफ कॉमर्स का समर्थन, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने कही ये बात…

मामले की जांच में जुटी पुलिस
इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। फॉरेंसिक टीम का इंतजार किया जा रहा है। मृत पति की पहचान बुधराम उरांव नाम के रूप में हुई है। जबकि, पत्नी और दो बच्चों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। फिलहाल, मामले की तफ्तीश में पुलिस जुटी हुई है और हत्या के कारणों का पता लगा रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles