Advertisment
छत्तीसगढ़

पुताई के लिए मिट्टी निकालने गई महिला की मौत, खदान धंसने से हादसा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर के वाड्रफनगर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां मिट्टी खदान धंसने से पुताई के लिए मिट्टी निकालने गई एक महिला की मौत हो गई। वही एक गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकार के मुताबिक, यह पूरी घटना वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के मदनपुर की है। महिलाएं पुताई के लिए सफेद मिट्टी निकालने के लिए खदान गई थी। मिट्टी निकालते समय अचानक से खदान धस गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई और एक महिला का ग्रमीणों ने रेस्क्यू किया।

इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची महिला ने मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें:  थाना चांपा पुलिस द्वारा बटनदार चाकू के साथ 03 युवकों को किया गिरफ्तार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles