Advertisment
Accident

चलती AC बस में लगी भीषण आग : अब तक 21 की मौत, 10 साल के बच्चे ने तोड़ा दम

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जैसलमेर। राजस्थान के रेगिस्तानी जिले जैसलमेर में हुए भयावह बस अग्निकांड में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है। ताजा जानकारी के अनुसार, हादसे में घायल एक 10 वर्षीय मासूम ने जोधपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। फिलहाल 14 यात्री जोधपुर में भर्ती हैं, जिनमें कई की हालत नाजुक बताई जा रही है।

सीएमएचओ डॉ. राजेंद्र पालीवाल ने बताया कि 10 परिजनों के डीएनए सैंपल लेकर जोधपुर भेजे गए हैं, ताकि जले हुए शवों की पहचान की जा सके। जैसलमेर कोतवाली पुलिस ने बताया कि हादसे के समय बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे।
बुकिंग एजेंट से पूछताछ में सामने आया कि गडीसर सर्किल से रवाना होने के बाद बस में डीआरडीओ जवान महेंद्र मेघवाल अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ सवार हुए थे।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि रास्ते में और कितने लोग चढ़े थे।

इसे भी पढ़ें:  खैरागढ़ में आमनेर नदी में डूबने से युवक की मौत:दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था; नहाने के दौरान हुआ हादसा

सीएम भजनलाल शर्मा मौके पर पहुंचे, घायलों से मिले

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार देर रात जैसलमेर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया।
सीएम ने पोकरण विधायक महंत प्रताप पुरी, कलेक्टर प्रतापसिंह नाथावत और एसपी अभिषेक शिवहरे से विस्तृत रिपोर्ट मांगी। इसके बाद वे जोधपुर के अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना।
सीएम ने कहा — “सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।”

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है। प्रधानमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और प्रशासन को हरसंभव सहायता के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें:  अनियंत्रित कार नाले में गिरी : पानी में डूबने से डॉक्टर की मौत, जाँच में जुटी पुलिस

पत्रकार और केमिस्ट नेता की मौत, शहर में शोक की लहर

इस दर्दनाक हादसे में जैसलमेर के वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सिंह चौहान की भी मौत हो गई। वे केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भाटिया के साथ पोकरण जा रहे थे। मनोज भाटिया गंभीर रूप से झुलसने के बावजूद बस से बाहर निकल आए,
लेकिन राजेंद्र सिंह चौहान अंदर फंस गए और जिंदा जल गए।
स्थानीय मीडिया जगत में शोक की लहर है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles