Advertisment
छत्तीसगढ़

रेलवे सुरक्षा बल ने बिलासपुर-ईतवारी एक्सप्रेस में पकड़ा 3.37 करोड़ का सोना-चांदी, कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर: नागपुर के रेलवे सुरक्षा बल मंडल टास्क टीम ने सोना तस्करी के खिलाफ कार्रवाई में बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने गाड़ी संख्या 12855 बिलासपुर-ईतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस में स्पेशल ड्राईव चेकिंग के दौरान एक तस्कर के पास से 3.27 करोड़ की सोने और 10.44 लाख के चांदी के जवेर बरामद किया है।

naidunia_image

जानकारी के अनुसार टीम ने आमगाव से गोंदिया के मध्य स्लीपर कोच एस-06 मे एक संदेही पुरूष को मुखबीर की सूचना चेंकिंग के लिए पकड़ा। व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम नरेश पंजवानी (पिता-टेकचंद पंजवानी, उम्र-55 वर्ष, निवासी-श्रीनगर बम्बा भवन के पास गोंदिया, थाना-सिटी गोंदिया, जिला-गोंदिया) बताया, जिसके पास रखे थैले की जांच करने पर उसमे सोने-चांदी की ज्वेलरी बरामद हुई।

इसे भी पढ़ें:  दुर्गा पूजा पंडालों में नहीं बजेंगे म्‍यूजिक सिस्‍टम, गरबा के लिए भी रात 10 बजे तक तय किया गया समय, जारी हुआ गाइडलाइन

naidunia_image

3.37 करोड़ का सोना-चांदी बरामद

टीम को प्राप्त सोने का कुल वजन लगभग 02 किलो 683 ग्राम जिसकी कुल कीमत लगभग-3.27 करोड़ और चांदी की ज्वेलरी कुल वजन – 07 किलो 440 ग्राम जिसकी कुल कीमत लगभग-10.44 लाख पाई गई। जब्त सामान की कुल कीमत लगभग- 3.37 करोड़ आंकी गई है ।

आरोपी के खिलाफ कार्रवाई

पकडे गए व्यक्ति के द्वारा बरामद सोने और चांदी के संबध में उचित दस्तावेज और बिल प्रस्तुत नहीं किया जा सका । इस संबध में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट ने आरोपी को राजस्व खुफिया निदेशालय, नागपुर की टीम के समक्ष पेश किया। डीआरआई टीम ने उपरोक्त सोने और चांदी की छड़ और आभूषणों को जब्त कर लिया और कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई की गई ।

इसे भी पढ़ें:  सूरजपुर कांड का आरोपी कुलदीप साहू गिरफ्तारः हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या का आरोपी बलरामपुर में बस से पकड़ा गया

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles