Advertisment
छत्तीसगढ़

रेलवे स्टेशन पर बंदर ने छेड़ा छत्ता, तो मधुमक्खियों ने यात्रियों को डंक मारकर किया लाल; लकवाग्रस्त यात्री गंभीर घायल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बालोद: जिले के गुंडरदेही रेलवे स्टेशन में रविवार को मधुमक्खियों के झुंड ने यात्रियों पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि स्टेशन परिसर के पेड़ पर बैठे बंदर ने मधुमक्खी के छत्ते को छेड़ दिया, जिसके बाद गुस्साई मधुमक्खियां बेकाबू होकर यात्रियों पर टूट पड़ीं।

इस दौरान ट्रेन से उतरे पैरालिसिस (लकवा पीड़ित), तिलखैरी निवासी दिलेश्वर साहू (35 वर्ष) मधुमक्खियों के झुंड में फंस गए। वे दर्द से तड़पते हुए करीब 20 मिनट तक डंक का शिकार होते रहे। आसपास मौजूद लोग मदद करना चाहते थे, लेकिन झुंड के कारण कोई पास नहीं जा सका। अंततः यात्रियों ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। जिसके बाद उन्हें गुंडरदेही अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  पारिवारिक कलह से परेशान कपड़ा व्यापारी ने की आत्महत्या, फंदे पर लटका मिला शव

गुंडरदेही पुलिस के अनुसार, दिलेश्वर रायपुर से अपने गांव लौट रहे थे। ट्रेन से उतरते ही बंदर की शरारत के बाद मची अफरा-तफरी में वे मधुमक्खियों के घेरे में फंस गए। मधुमक्खियों ने उन्हें सिर से पांव तक डंक मार दिया।

यात्री चिल्लाते रहे, कोई बचाने नहीं आया- प्रत्यक्षदर्शी

प्रत्यक्षदर्शी टेकराम पटेल ने बताया कि वे गुंडरदेही से भानुप्रतापपुर जा रहे थे। जैसे ही वह दोपहर 12.10 बजे स्टेशन पहुंचा, वहां अफरा-तफरी मची हुई थी। मुझे भी दो मधुमक्खियों ने डंक मारा। मैं दौड़कर ट्रेन में चढ़ गया। सभी यात्री भाग रहे थे, लेकिन वह बीमार व्यक्ति वहीं तड़पता रहा। हम खिड़की से बचाने के लिए चिल्ला रहे थे, मगर कोई पास नहीं जा पा रहा था।

इसे भी पढ़ें:  आकाशीय बिजली गिरने से एक युवती समेत दो की मौत, तेज बारिश के दौरान पेड़ के नीचे खड़े थे दोनों

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles