Advertisment
छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार ट्रक ने यात्री बस को मारी टक्कर, 12 से ज्यादा लोग घायल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बीजापुर. छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले में बुधवार दोपहर सड़क हादसा हुआ है. नेशनल हाइवे 63 पर भैरमगढ़ और बरदेला के बीच यात्री बस हादसे का शिकार हो गई. बेकाबू ट्रक की जोरदार टक्कर से बस सड़क किनारे जाकर पलट गई. हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं. कई महिलाओं के साथ उनके छोटे बच्चे भी सवार थे. पूरा मामला जगला थाना इलाके का है.

जानकारी के मुताबिक, जय भवानी यात्री बस बीजापुर से जगदलपुर की ओर जा रही थी. कई महिलाएं अपने बच्चों को गोद में लेकर सफर कर रही थी. भैरमगढ़ के बरदेला मोड़ के पास आ रही ट्रक और बस में भिड़त हो गई. बस में सवार एक दर्जन से अधिक लोग इस हादसा में घायल हो गए. मौके से प्रशासन को सूचना के बाद डॉक्टर की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई. घायल लोगों भैरमगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और जिला हॉस्पिटल बीजापुर के लिए रवाना किया गया .

इसे भी पढ़ें:  मातृ शिशु अस्पताल में निकल रहे सांप, सकते में आया स्टाफ, तीन दिन से नहीं कराई जा रही है डिलीवरी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles