Advertisment
छत्तीसगढ़

गर्लफ्रेंड के चक्कर में रची खुद के अपहरण की साजिश, जशपुर के युवक ने पिता को 10 लाख की फिरौती के लिए किया था फोन

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवक के अपहरण मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जिसमें यह पता चला है कि, युवक ने खुद के अपहरण करने की झूठी कहानी गढ़ी थी। इस दौरान युवक ने अपने पिता फोन कर अपहरण की जानकारी दी थी। साथ ही से 10 लाख रुपए फिरौती की मांग रखी थी। इस दौरान घबराए परिजनों ने मामले की शिकायत थाने में की थी।

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। युवक संजय यादव मूलरूप से जशपुर जिले का रहने वाला है। वह बिलासपुर के कस्तूरबा नगर इलाके में रहता बिलासपुर के कस्तूरबा नगर इलाके में रहता था। जिसने अपने ही अपहरण की जूठी कहानी रची थी। बताया जा रहा है कि, आरोपी युवक गर्लफ्रेंड के साथ लिव-इन में रहता था जिसे लेकर वह मध्यप्रदेश भाग रहा था।

इसे भी पढ़ें:  CGPSC घोटाला मामले में 05 और आरोपी गिरफ्तार, सभी को भेजा गया CBI की रिमांड पर

गर्लफ्रेंड के साथ एमपी भाग रहा था युवक
गर्लफ्रेंड के साथ मध्यप्रदेश भागने के दौरान उसके पास पैसे ख़त्म हो गए तो उसने अपहरण की साजिश रची थी। वहीं आरोपी युवक को लौटते समय पुलिस ने पेंड्रा में पकड़ा है। अपहरण की सूचना मिलने के बाद से ही पुलिस युवक की तलाश में जुट गई थी। बता दें कि, शिकायत में युवक का तीन दिनों से लापता होना बताया गया था।

प्राइवेट जॉब करता है युवक
आरोपी युवक संजय यादव जशपुर जिले के देरहाखार का निवासी है, उसके पिता किसान है। संजय पिछले 10 साल से बिलासपुर के कस्तूरबा नगर में किराये के मकान में रहता है। बिलासपुर से ही युवक ने एमएससी तक की पढ़ाई भी की है, जिसके बाद अब वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग कर रहा है। साथ ही वह एक प्राइवेट जॉब भी कर रहा है।

इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस में बड़ा बदलाव जल्द : बदले जाएंगे राजधानी समेत कई शहरों के जिलाध्यक्ष

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles