Advertisment
छत्तीसगढ़

महिला आयोग में हंगामा: सदस्यों ने अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा, जन सुनवाई का किया बहिष्कार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के महिला आयोग में हंगामा हो गया। आयोग की सभी सदस्यों ने अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सदस्य जन सुनवाई का बहिष्कार कर दिया।

राज्य महिला आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, प्रोसिडिंग में बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप होता है। दो वकील और दो काउंसलर को अनावश्यक रूप से बैठा कर रखते हैं। राज्य महिला आयोग संवैधानिक पद पर है। फिर भी उनके चेंबर में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की फोटो नहीं है। उनकी जगह पर वहां सोनिया गांधी और भूपेश बघेल के फोटो लगा हुआ है। सुकमा में एक जन सुनवाई अब तक नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें:  नक्सल क्षेत्र की बेटी बनी नायब तहसीलदार, सुकमा की बदलती तस्वीर की पहचान बनी चंदा

विधि विभाग को भेजी जाएगी शिकायत- उपाध्यक्ष
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने कहा कि, महिला आयोग की जन सुनवाई का विरोध किया गया है। कोरम पूरा नहीं हुआ, फिर भी जन सुनवाई हो रही है। शिकायत विधि विभाग को भेजा जाएगी।

बीजेपी सरकार ने कर दिया था पद मुक्त
आपको बता दें कि, प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद उन्हें पद मुक्त कर दिया गया था। जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जहां कोर्ट ने महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक को पद से हटाने के आदेश पर रोक लगा दी है। साथ ही उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने के भी निर्देश दिए हैं। मामले की सुनवाई बुधवार को जस्टिस एनके चंद्रवंशी की सिंगल बेंच में हुई। आदेश के खिलाफ अध्यक्ष किरणमयी नायक ने पूर्व महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

इसे भी पढ़ें:  फंदे पर लटकती मिली महिला की लाश:एक सप्ताह में तीसरी मिली लाश, पुलिस बोली- सबूत जुटा रही हमारी टीम

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles