
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति से मिले सीएम साय: जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होने का दिया न्योता
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। उनके साथ में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू भी मुलाकात की। सीएम साय और मंत्री साहू ने सरगुजा में होने वाले जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया। इसके बाद सीएम साय उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से भी भेंट करेंगे और राज्योत्सव के कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति शामिल होने के लिए आमंत्रित करेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से भी मुलाकात की। इस दौरान साय ने राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया है। मुख्यमंत्री ने राज्योत्सव के महत्व और छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की रजत जयंती वर्षगांठ के संदर्भ में उपराष्ट्रपति को जानकारी दी। इस दौरान उपराष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना करते हुए राज्योत्सव के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दी।

सांस्कृतिक गौरव से जुड़े कार्यक्रमों पर हुई चर्चा
सीएम साय ने सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा की है। लिखा- माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी से प्रदेश के रजत जयंती वर्ष के विषय में विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। उन्हें रजत जयंती वर्ष के विशेष अवसर पर राज्य सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे विकास, जनकल्याण और सांस्कृतिक गौरव से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी दी।



