Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

डकैती की कोशिश में पांच गिरफ्तार: शटर तोड़ रहे थे तभी पहुंच गई पेट्रोलिंग पार्टी, इनमें एक NSUI नेता भी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर- चाम्पा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर- चाम्पा जिले में डकैती का प्रयास करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी पेण्ड्री रोड में दुकान का शटर तोड़ रहे थे। आरोपियों के पास से 1 पिस्टल और 5 कारतूस के साथ चाकू और सब्बल भी बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में NSUI का छात्र नेता जितेंद्र दिनकर भी शामिल है। यह मामला जांजगीर सिटी कोतवाली का है। इस मामले पर बीजेपी ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा है।

मिली जानकारी के अनुसार, राहुल अग्रवाल ने 5 अक्टूबर की रात 2 बजे दुकान के शटर तोड़ने की आवाज आई। जिसके बाद उन्होंने अपने पिता के साथ घर के बाहर जाकर देखा तो तीन नकाबपोश व्यक्ति दुकान के शटर को तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। बाप- बेटे को देखकर तीनों भाग गए। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को पकड़ा।

इसे भी पढ़ें:  जशपुर के लिए रवाना होने से पहले सीएम साय के हेलिकॉफ्टर में आई तकीनीकी खराबी, 20 मिनट तक हैलीपैड में ही करते रहे इंतजार

पिस्टल- कारतूस सहित कई समान बरामद
आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें हथियार बेचने वाले उनके दो साथियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों के द्वारा उक्त घटना कारित करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से एक नग पिस्टल, पांच नग कारतूस, एक नग चाकू, एक नग मोबाइल, दो नग सब्बल, दो नग नकाब एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर आज 6 अक्टूबर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

इन्हें किया गया गिरफ्तार
1. मनीष कुमार बनवा पिता रामेश्वर प्रसाद बनवा उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम अफरीद थाना सारागांव हाल मुकम लक्की डेयरी के पीछे जांजगीर जिला जांजगीर चांपा।

इसे भी पढ़ें:  महतारी एक्सप्रेस से 16 पेटी शराब की तस्करी, GPS को चकमा देकर महाराष्ट्र से ला रहे थे आरोपी

2. चैतन्य दिनकर उर्फ चमन पिता देवानंद दिनकर उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम तागा थाना मुलमुला।

3. हितेश दिनकर पिता देवानंद दिनकर उम्र 21 वर्ष ग्राम तागा थाना मूलमुला।

4. जितेंद्र दिनकर पिता बद्री प्रसाद दिनकर उम्र 26 वर्ष ग्राम पूटपुरा थाना जांजगीर।

5. तरुण सूर्यवंशी पिता पुरन दास सूर्यवंशी उम्र 22 वर्ष निवासी भाटापारा जांजगीर थाना जांजगीर।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles