Advertisment
छत्तीसगढ़

धरने पर बैठने से पहले पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर नजरबंद, मनाने की कोशस जारी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने कोरबा के कलेक्टर अजीत वसंत को जिले से हटाने की मांग को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को ननकीराम कंवर सीएम हाउस के सामने धरने पर बैठने के लिए पहुंचे। लेकिन पुलिस ने उन्हें रोककर एक भवन में नजरबंद कर दिया है। वहीं उन्हें मनाने के लिए भाजपा के कई दिग्गज नेता और कार्यकर्ता हुए हैं। हाउस अरेस्ट जैसी कोई बात नहीं है। ननकीराम कंवर हमारे वरिष्ठ नेता हैं, उनका पूरा सम्मान है। वे जो कहेंगे उसे सुनेंगे, मुख्यमंत्री भी उनसे बात करेंगे।

दरसअल, पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने कोरबा के कलेक्टर अजीत वसंत को जिले से हटाने की मांग को लेकर अड़े हुए रहे हैं। अपनी इसी मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने धरने पर बैठने की बात भी उन्होंने कही थी। धरने पर बैठने के लिए वे रायपुर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोककर घेराबंदी कर ली। इस दौरान पुलिस के बड़े अधिकारी, SDM और कई जवान मौजूद है। श्री कंवर को एम्स अस्पताल के पास एक भवन में घेराबंदी कर के रखा गया है। उन्हें मनाने के लिए भाजपा के कई दिग्गज नेता और कार्यकर्ता पहुंचे हुए हैं। उनके बेटे संदीप कंवर भी अपने पिता को मनाने की कोशिश कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, घायल महिला की अस्पताल में हुई मौत

कलेक्टर अजीत वसंत के खिलाफ की थी शिकायत
आपको बता दें कि, बीते दिनों श्री कंवर ने कोरबा जिला कलेक्टर अजीत वसंत के खिलाफ 14 बिंदुओं में शिकायत करते हुए उन्हें हटाने की मांग की थी। जिसमें उन्होंने यह कहा था कि, अगर कोरबा कलेक्टर को हटाया नहीं गया तो वे 4 अक्टूबर को रायपुर में सीएम हाउस के बाहर धरने पर बैठेंगे। इस बीच, राज्य शासन ने बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन से मामले की जांच रिपोर्ट मांगी है। हालांकि, शासन की ओर से अभी तक लिखित आदेश नहीं मिला है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles