Advertisment
रायपुरAccidentछत्तीसगढ़

तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, घायल महिला की अस्पताल में हुई मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी में आज फिर एक हिट एंड रन का मामला सामने आया है. सिविल लाइन थाना क्षेत्र के भगत सिंह चौक पर तेज रफ्तार कार पर सवार महिला ने एक ऑटो को टक्कर मार दी. जोरदार ठोकर लगने से ऑटो पलट गई जिसकी चपेट में पैदल सड़क पार कर रही एक महिला आ गई. हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. राहगिरों ने पुलिस और एंबुलेंस सेवा के लिए सूचना दी लेकिन समय रहते दोनों ही मौके पर नहीं पहुंच सके. आनन-फानन में लोगों ने निजी वाहने में महिला को अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें:  दो पूर्व सहायक आयुक्तों ने 45 फर्जी टैंडर निकलवाए, क्लर्क सस्पेंड, तीनों के खिलाफ दर्ज होगी FIR

वहीं कार चालक महिला टक्कर मारते हुए तुरंत कार (आल्टो कार क्र CG 04 ME 2063)  समेत मौके से फरार हो गई थी, जिसे पुलिस ने राज टॉकिज के पास से गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल सिविल लाइन पुलिस ने मर्ग कायम कर महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और महिला की पहचान पता करने समेत आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles