Advertisment
छत्तीसगढ़

महानदी का जलस्तर बढ़ा: टापू में फंसा पुजारी, रेस्क्यू दल ने 6 घण्टे बाद बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकाला

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

धमतरी। धमतरी जिले में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते शुक्रवार को गंगरेल बांध के 6 गेट खोले गए हैं। बांध के गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ गया है और क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस दौरान कुरुद थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग टापू पर फंस गया जिसे करीब 6 घंटे बाद रेस्कयू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम जोरातराई (नवीन) के मंदिर पुजारी इतवारी राम कश्यप पिता सीताबी राम कश्यप, उम्र 65 वर्ष, शुक्रवार की सुबह मंदिर से पूजा कर लौटते समय नदी का जलस्तर बढ़ने से अचानक टापू में फंस गए। जिसकी सूचना परिजनों ने थाना कुरुद को दी। कुरुद पुलिस से सूचना मिलते ही जिला सेनानी शोभा ठाकुर ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू टीम को मोटर बोट सहित तत्काल रवाना किया। रेस्क्यू दल ने मौके पर पहुंचकर सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई करते हुए पुजारी को सुरक्षित निकालकर नदी पार कराया। इस दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई और पुजारी को सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  रायपुर में सरकारी कर्मचारी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में डिप्टी कलेक्टर रैंक के अधिकारियों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

जवानों के साहस की हुई प्रशंसा
रेस्क्यू अभियान में बाढ़ बचाव दल के जवान कलीराम ध्रुव, अनिल नेताम, टिक्केश साहू, नरेंद्र डहरिया, दुष्यंत नेताम एवं चन्द्र कुमार सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने जवानों के इस साहसिक कार्य की सराहना की है। इस घटना से यह स्पष्ट होता है कि जिला प्रशासन एवं बचाव दल किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। समय पर की गई कार्यवाही से एक बड़ी जनहानि टल गई।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles