Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा: शिवरीनारायण पुलिस ने बोलेरो से पकड़ा 55 किलो गांजा, दो आरोपी गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा। जिले की शिवरीनारायण पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बोलेरो वाहन से 55 किलो 320 ग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत लगभग 6 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में बोलेरो और पायलटिंग कर रही पल्सर बाइक को जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन और SDOP चांपा यदुमणि सिदार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में गठित टीम ने नेहरू बालोद्यान, शिवरीनारायण के पास घेराबंदी कर बोलेरो वाहन और पायलटिंग कर रही बाइक को रोका।

इसे भी पढ़ें:  गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट, 2 गंभीर रूप से घायल

गिरफ्तार आरोपियों में कमल कुमार भोई (25 वर्ष), निवासी बामराडीह थाना बसना, जिला महासमुंद और आशीष नंद (38 वर्ष), निवासी गेर्राभाठा थाना बसना, जिला महासमुंद शामिल हैं। आरोपियों के पास से बोलेरो वाहन (कीमत लगभग 8 लाख रुपये), पल्सर बाइक (कीमत 1 लाख रुपये), दो मोबाइल फोन (कीमत 31 हजार रुपये) भी जब्त किए गए। कुल जप्त संपत्ति का मूल्य लगभग 15 लाख 71 हजार रुपये आंका गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों का कृत्य NDPS एक्ट की धारा 20 (बी) और 29 के तहत दंडनीय है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि दो अन्य अज्ञात आरोपी और एक महिला आरोपी की तलाश जारी है।

इसे भी पढ़ें:  जिंदा जली महिला: खेत में पराली जलाने समय आग की चपेट में आने से हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles