Advertisment
छत्तीसगढ़

आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, निकले आदतन अपराधी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कवर्धा। आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कवर्धा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 36 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार युवक कवर्धा के ही रहने वाले आदतन अपराधी हैं. इस मामले में पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह छवाई आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी देंगे.

पूरा मामला 24 सितंबर रात का है, अपने परिचित के घर ठहरी पीड़िता रात करीबन दो बजे किसी विवाद के बाद घर से निकलकर बस स्टैंड की ओर चली गई. इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक उसे बहला-फुसलाकर सुनसान इलाके (अटल आवास के पीछे) ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया. घटना के बाद आरोपियों ने किसी न न बताने की धमकी देकर पीड़िता को बस स्टैंड के पास छोड़ दिया था.

इसे भी पढ़ें:  ‘मुक्तांजलि’ के ड्राइवर ने शव देने के बदले मांगी रकम, चंदा कर पंडो परिवार ने किया भुगतान…

पीड़िता ने साहस दिखाते हुए महिला थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई. इधर पुलिस जांच में जुटी हुई थी, उधर घटना से आक्रोशित आदिवासी समाज सड़क पर उतर आया. कलेक्टर कार्यालय का घेराव करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की.

जनाक्रोश और लगातार विरोध-प्रदर्शनों के बीच पुलिस ने जांच में तेजी लाते हुए कई टीमों को आरोपियों की तलाश में लगाया. इसके साथ आरोपियों की पहचान या गिरफ्तारी में मदद करने वाले को 10,000 रुपए का इनाम देने की घोषणा करते हुए जनता से भी आरोपियों की पहचान या जानकारी होने पर पुलिस से साझा करने की अपील की थी.

इसे भी पढ़ें:  माल अनलोड करते समय हाईटेंशन तार के संपर्क में आया हाईवा, करंट से ड्राइवर की मौत

आखिरकार 36 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी पाई है. बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी अटल आवास में रहने वाला हैं, जो मौके की नजाकत को देखते हुए फरार होने के फिराक में थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें धरदबोचा.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles