Advertisment
छत्तीसगढ़

रेलवे ट्रेक पर मवेशी से टकराकर टूटी वंदेभारत ट्रेन का नोज, इंजन को कोई नुकसान नहीं

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर: नागपुर से बिलासपुर जा रही वंदेभारत ट्रेन की चपेट में गुरुवार को राजधानी के कोटा फाटक के पास मवेशी आ गया। इस वजह से ट्रेन आधे घंटे तक खड़ी रही। इंजीनियरों की जांच के बाद ट्रेन को बिलासपुर के लिए रवाना किया गया। दुर्घटना में किसी यात्री के चोटिल होने का समाचार नहीं है।

रेलवे के अनुसार शाम 5.50 बजे वंदेभारत की नोज से मवेशी टकरा गया। चालक ने गाड़ी रोकी। रेलवे की टीम मौके पर पहुंची। इंजन की जांच में सब कुछ सही पाए जाने पर ट्रेन को 6.20 पर रवाना कर दिया गया। इस दौरान कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों के लिए खुशखबरी: सीएम साय ने कर दी ये बड़ी घोषणा, इन नौकरियों पर मिलेगा विशेष आरक्षण

रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वंदेभारत हाईस्पीड ट्रेन है। इसलिए उसके इंजन की बाहरी नोज कालेप्सबल (खुलने-बंद होने वाली) बनाई जाती है। इससे किसी टकराव के कारण इंजन की मूल संरचना पर असर नहीं पड़ता। कोटा फाटक के पास हुई दुर्घटना के बाद इंजन की नोज क्षतिग्रस्त हुई थी। उसे निकाल दिया गया। वंदेभारत का मरम्मत डिपो बिलासपुर में है। वहां मरम्म्त की जाएगी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles