Advertisment
छत्तीसगढ़

6 साल के मासूम के साथ रेप, पेट दर्द होने पर हुआ खुलासा, नाबालिग ने दिया था वारदात को अंजाम

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

फरसगांव। कोड़ागांव जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक नाबालिग बालक ने कुरकुरे खिलाने के लालच देकर 6 साल बच्ची से अनाचार किया। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्ची के पेट में दर्द हुआ और उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि, 24 सितंबर की शाम को परिजनों ने बच्ची के पेट दर्द को लेकर केशकाल अस्पताल लाए थे। डॉक्टर ने गंभीरता से जांच किया और परिजनों से पूछताछ करने पर दुष्कर्म का खुलासा हुआ है। इसके बाद बीएमओ डॉ बिसेन ने इसकी जानकारी केशकाल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। बीएनएस, पॉस्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज करते हुए नाबालिग बालक को निरूद्ध कर बाल न्यायालय कोंडागांव में पेश किया गया। इस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी नाबालिग को संप्रेक्षण गृह जगदलपुर भेजा गया।

इसे भी पढ़ें:  गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर युवतियों से छेड़छाड़ का मामला, कोर्ट ने इंस्पेक्टर को 2 साल के लिए भेजा जेल

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
वहीं 17 अगस्त को जशपुर जिले में एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट के आदेश पर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामला पंडरापाठ चौकी क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी नाबालिग का अपहरण कर जंगल ले गया। जहां दो दिन तक उसके साथ जबदस्ती दुष्कर्म करता रहा। पुलिस को सूचना मिलने के बाद पीड़िता को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी मनदीप राम को उसके ही घर से पकड़ लिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें:  सरगुजा में छात्रा के साथ गैंगरेप : दशहरा उत्सव देखने गई युवती का अपहरण कर पांच युवकों ने की दरिंदगी

आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज
बताया जा रहा है कि, कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पूरी घटना पंडरापाठ चौकी क्षेत्र का है। जहां आरोपी मनदीप राम ने 10 अगस्त को एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles