Advertisment
छत्तीसगढ़

पेड़ के नीचे खड़े 7 लोगों पर गिरी बिजली, एक युवक की मौत, 5 झुलसे, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सूरजपुर। जिले में 7 लोगों पर बिजली गिरी है, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। इस दौरान 5 और भी झुलसे हैं, जिनमें से 4 लोगों को कोरिया जिले के सोनहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं 2 बच्चों का इलाज सोनहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक महतारी वंदन योजना के तहत मिल रही राशि कटकर खाते में आ रही थी। इसे लेकर वह पालकेवरा ग्राम पंचायत सचिव के पास गए थे। सचिव को बुलाकर पेड़ के नीचे मोबाइल नंबर समेत अन्य दस्तावेज अपडेट करा रहे थे, तभी बिजली गिरी। मामला ओड़गी थाना क्षेत्र का है।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ SIR: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बोले- 3 नवंबर तक ट्रेनिंग, फिर घर-धर जाएंगे बीएलओ

वहीं मौसम विभाग ने आज (सोमवार) प्रदेश के सभी जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज चमक के साथ बिजली गिर सकती है। अगले 2 दिनों तक यही स्थिति बनी रहेगी। इन सबके बीच सोमवार दोपहर रायपुर और रायगढ़ में बारिश हुई है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles