Advertisment
छत्तीसगढ़

कांकेर से अयोध्या गए श्रद्धालुओं की बस हादसे का शिकार: जौनपुर के पास ट्रक से टकराई बस, 4 की मौत, 6 घायल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से अयोध्या दर्शन के लिए गए श्रद्धालु उत्तर प्रदेश में भयंकर सड़क हादसे के शिकार हो गए। इस दौरान4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाले सभी श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। वहीं घटना में 6 लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि, जौनपुर में 56 श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई।

मिली जानकारी के अनुसार, बस में कुल 56 लोग सवार थे, जिसमें 4 की मृत्यु, 6 घायल और 46 सकुशल है। हादसे के शिकार हुए सभी लोग छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से अयोध्या दर्शन के लिए गए हुए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के शव को लाने का प्रयास शुरू हो गया है। वहीं कांकेर जिला प्रशासन भी घायलों के बेहतर उपचार के लिए तैयार है। फिलहाल जिले के कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर घटना को लेकर उत्तर प्रदेश प्रशासन के संपर्क में है।

मृतकों के नाम
1.
आशा भवन, पति उपानन्द, (40 वर्ष ) मायापुर कान्केर

इसे भी पढ़ें:  तेज रफ़्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी: BJP महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष की बेटी की मौत, 3 की हालत गंभीर

2.गुलाब साहू, पति कुषाल साहू (27वर्ष ), अमलीडोटा राजमाड

3.रेखा वनिक, पति अशोक वनिक, ( 55वर्ष )

4.बस ड्राइवर दीपक ( 40 वर्ष )

घायलों के नाम
1.
दुलुसील ( 40 वर्ष ), पुत्र नेपाल सील, कांकेर,

2.लखमदास ( 65 वर्ष ), पुत्र उपेन्द्र, निवासी वान्देय

3.सान्दा ( 65 वर्ष), पति देवरन्जन, निवासी कांकेर

4.सोमेस साहू (55 वर्ष), पुत्र ओमप्रकाश, निवासी राजगढ़

5.दिलीप दास (50 वर्ष), पुत्र सुगलदास, निवासी कांकेर

6.विजेन्द्र गण्डल (65 वर्ष), पुत्र हरेन्द्र मण्डल, निवासी कांकेर

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles