Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

भोले-भाले ‘साहू जी’ लेना चाहते थे कार, Maruti Suzuki के स्टॉफ कर दिया 3 लाख का फ्रॉड

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर. छत्तीसगढ़ के बलोद जिले के ग्राम कान्दुल निवासी लिलाधर प्रसाद साहू के साथ रायपुर के टाटीबंध स्थित एचडीएन मारुति सुजुकी शोरूम में कार खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. शोरूम के सेल्समैन अब्दुल सफदर सिद्धकी (Fraud Salesman) पर आरोप है कि उसने लिलाधर से 5 लाख रुपये नकद लिए, लेकिन केवल 1,86,000 रुपये शोरूम में जमा किए और शेष 3,04,000 रुपये लेकर फरार हो गया. इस मामले में पुलिस ने धारा 318(4) BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

लिलाधर प्रसाद साहू ने बताया कि 1 फरवरी 2025 को वे टाटीबंध स्थित एचडीएन मारुति मोटर्स में ऑटो एक्सपो ऑफर के तहत Alto K-10 VXI (सिल्वर कलर) कार खरीदने गए थे. इस दौरान शोरूम में कार्यरत सेल्समैन अब्दुल सफदर सिद्धकी ने उनसे कार बुकिंग के लिए 5 लाख रुपये नकद लिए. अब्दुल (Fraud Salesman) ने 1,86,000 रुपये शोरूम में जमा करवाकर रसीद दी और बाकी 3,04,000 रुपये की राशि को रसीद के पीछे लिखकर हस्ताक्षर के साथ पावती दी. उसने आश्वासन दिया कि 7 फरवरी को कार डिलीवरी के समय पक्की रसीद दे दी जाएगी.

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा:12वीं के छात्र की लगाई फांसी, कमरे में फंदे पर लटका मिला, इसी साल अच्छे नंबरों से पास हुआ था

हालांकि, जब लिलाधर 7 फरवरी को शोरूम पहुंचे तो अब्दुल वहां नहीं मिला. शोरूम के अन्य कर्मचारियों ने बताया कि अब्दुल ने 6 फरवरी से काम छोड़ दिया है. लिलाधर ने शोरूम के जनरल मैनेजर जय तिवारी से संपर्क किया, जिन्होंने रिकॉर्ड जांचने पर पुष्टि की कि लिलाधर के नाम से केवल 1,86,000 रुपये ही जमा हुए हैं. शेष 3,04,000 रुपये अब्दुल ने जमा नहीं किए. लिलाधर ने अब्दुल के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका नंबर बंद मिला. शोरूम से पता चला कि अब्दुल बिलासपुर का निवासी है.

लिलाधर ने इस धोखाधड़ी की शिकायत रायपुर पुलिस को दी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने अब्दुल सफदर सिद्धकी के खिलाफ धारा 318(4) BNS के तहत मामला दर्ज किया है.

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर : ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी के विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण एवं पिकनिक ले जाया गया

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles