Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

मवेशी तस्करी करने वाले आरोपी संजय सूर्यवंशी उम्र 42 वर्ष निवासी खोखरा को जांजगीर पुलिस ने किया गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में पशु तस्करी करने वालो पर कार्यवाही करते हुए अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं CSP श्रीमती कविता ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना जांजगीर पुलिस द्वारा पशु तस्करी करने वाले के विरुद्ध मुखबिर सूचना पर रेड कार्यवाही किया जिसमें खोखरा से उड़ीसा तरफ अवैध रूप से पशु तस्करी कर ले जाने की सूचना पर गठित रिस्पांस टीम के साथ फोरलेन मुनुद चौक के पास रेड कार्यवाही किया गया सफेद रंग के मजदा वाहन सीजी 11 एजी 1875 को रोक कर तलाशी लिए जाने पर वहां में 25 नाग गाय बछड़ा व बैल मिला इसके संबंध में वाहन चालक संजय सूर्यवंशी निवासी खोखरा से पूछताछ करने पर अवैध रूप से तस्करी करना अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  जवानों ने मां-नवजात को उफनती नदी पार कराई:ड्रमों पर प्लाई रखकर नाव बनाई,दोनों को बैठाकर अस्पताल पहुंचाया

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणिकांत पांडे, उप निरीक्षक सत्यम कुमार चौहान, प्र.आर. राजकुमार चंद्रा, आर. राजू लाठेवाल एवं रिस्पांस टीम जांजगीर तथा समस्त थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles