Advertisment
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ एनएचएम कर्मचारी महासंघ के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष दुबे गिरफ्तार, गिरफ्तारी के विरोध में हड़तालियों ने थाना घेरा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के 16 हजार एनएचएम कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के तेरहवें दिन आज बिलासपुर में एनएचएम कर्मचारी संघ के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष श्याममोहन दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। धरना स्थल पर गिरफ्तारी के दौरान हड़ताल कर रहे एनएचएम कर्मयारियों ने विरोध में नारेबाजी की और जब दुबे को पुलिस सिविल लाइन थाने लेकर पहुंची तो वहां भी पहुंच कर जोरदार नारेबाजी की गई।
पुलिस ने दुबे के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई। रिहाई के बाद उन्होंने कहा कि एनएचएम कर्मचारियों के नियमितीकरण की मूल मांग सहित 10 सूत्रीय मांगें पूर्ण होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में भी दिखेगा चक्रवाती तूफान मोंथा का कहर, 5 जिलों में रेड अलर्ट जारी

बिलासपुर जिले के एनएचएम कर्मचारी कोन्हेर उद्यान में रोज की तरह धरना, प्रदर्शन कर रहे थे, तभी सिविल लाइन पुलिस ने वहां पहुंच कर प्रांताध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान धरना दे रहे कर्मचारियों में आक्रोश उत्पन्न हो गया। लेकिन प्रदर्शन जारी रहा।

माना जा रहा है कि गिरफ्तारी आरएसएस के सरसंघ चालक डा. मोहन भागवत के शहर प्रवास के दौरान एहतियातन की गई। गौरतलब है कि शुक्रवार को एनएचएम कर्मचारियों ने राज्य के डिप्टी सीएम अरूण साव का पुराना वीडियो वायरल कर उन्हें कर्मियों की मांग पूर्ण करने उनके द्वारा किए गए वायदे की याद दिलाई।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles