Advertisment
छत्तीसगढ़

कबीर नगर इलाके में रायपुर पुलिस ने मारा छापा, 100 सदस्यीय टीम ने की कार्रवाई, 1 आरोपी गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

हेरोईन (चिट्टा) की सूचना के साथ सुरक्षा व शांति व्यवस्था बहाल करने के लिहाज से सौ सदस्यीय रायपुर पुलिस की टीम ने सुबह-सुबह कबीर नगर क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की. चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ 20 से अधिक आरोपियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्रवाई की गई.

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम डीआर पोर्ते के नेतृत्व में नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक ईशु अग्रवाल (आईपीएस), थाना प्रभारी कबीर नगर, आजाद चौक, आमानाका, सरस्वती नगर सहित उक्त थानों, एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट व रक्षित केन्द्र के बलों सहित लगभग 100 सदस्यीय पुलिस टीम तैयार की गई.

इसे भी पढ़ें:  रेलवे सुरक्षा बल ने बिलासपुर-ईतवारी एक्सप्रेस में पकड़ा 3.37 करोड़ का सोना-चांदी, कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई

टीम ने सुबह 5 बजे थाना कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत हीरापुर, वीरसावरकर नगर, आर.डी.ए.कालोनी तथा आसपास के क्षेत्रों में चिट्टा हेरोईन सहित अन्य नशे के सामग्रियों की खरीदी-बिक्री व सप्लाई करने वालों, संदिग्ध व्यक्ति, असमाजिक तत्वों एवं अपराधों में संलिप्त सहित पुराने अपराधियों के विरूद्ध कार्रवाई की.

इस दौरान हेरोईन के प्रकरण में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया. वहीं कालोनियों के मकानों में निवासरत व्यक्तियों व किरायेदारों का सत्यापन करने के साथ ही बाहर से आए बाहरी व्यक्तियों का भी सत्यापन कर पूछताछ की गई. इस कड़ी में 20 से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों एवं अपराधिक प्रवृत्ति के आरोपियों के विरूद्ध थाना कबीर नगर में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्रवाई की गई.

इसे भी पढ़ें:  महतारी वंदन योजना...5वीं किस्त 653 करोड़ 84 लाख जारी:CM साय बोले- हमने पैसा भेज दिया

पुलिस को सूचना देने की अपील

रायपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि मादक पदार्थो की बिक्री एवं तस्करी करने वालों के संबंध में मोबाइल नंबर 9479216156, 9479211933 एवं 1933 में कॉल कर पुलिस को जानकारी देकर जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दे सकते हैं. सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles