Advertisment
छत्तीसगढ़

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी: जंगल में डंप कर रखे नक्सलियों का हथियार जब्त, बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामाग्री बरामद

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कैम्प मेट्टागुड़ा क्षेत्रान्तर्गत भारी मात्रा में नक्सलियों द्वारा डंप हथियार, विस्फोटक सामाग्री और लोहे का सामान सुरक्षा बलों ने बरामद किया है। नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर 203 कोबरा वाहिनी, 241 बस्तर बटालियन सीआपीएफ एवं जिला बल की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान हेतु ग्राम बोटेलंका, ईरापल्ली, कोईमेंटा पहाड़ी, दारेली व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे, कि अभियान के दौरान कोईमेंटा पहाड़ी नक्सलियों द्वारा डम्प कर कंट्रीमेड हथियार, व अन्य नक्सल सामग्राी को बरामद किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 23 अगस्त को जवानों को नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद 203 कोबरा वाहिनी, 241 बस्तर बटालियन सीआपीएफ और जिला बल की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान के लिए ग्राम बोटेलंका, ईरापल्ली, कोईमेंटा पहाड़ी, दारेली व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुई। अभियान के दौरान कोईमेंटा पहाड़ी में नक्सलियों द्वारा डंप कर कंट्रीमेड हथियार और अन्य नक्सल सामग्राी को बरामद किया गया।

इसे भी पढ़ें:  नशे में रायफल लेकर स्कूल पहुंचा प्रधानपाठक, महिला प्राचार्य को धमकाया, देखें VIDEO…

इन सामानों को किया गया बरामद
जमीन में नक्सलियों ने कंट्रीमेड रायफल, बीजीएल लांचर और उसका बैरल, यूएवी नेत्रा का टूटा हुआ प्रोपेलर, इलेक्ट्रिक होल्डर वेल्डिंग, बैंच वाइस और स्टील पाइप शामिल है। इसके अलावा 7 लोहे के छड़, करीब 2 किलो वजनी 45 लोहे के बेस प्लेट, 8 किलो के 47 पोल एंगलर और लगभग 480 भारी-भरकम आयरन क्लैंप बरामद किए गए। वहीं 35 ग्राउंड सपोर्टर, 1 किलो, 18 और 12 इंच के दर्जनों क्लैंप, एक टी-टाइप क्लैंप, काली वर्दी, एम्युनेशन पाउच और टूटी हुई इन्वर्टर बैटरी भी मिली। मौके से करीब 20 मीटर इलेक्ट्रिक वायर और एक इलेक्ट्रिकल एक्सटेंशन बोर्ड भी जब्त किया गया।

इसे भी पढ़ें:  रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में 9 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, रेत तस्करी पर पुलिस ने कसी नकेल

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles