Advertisment
Uncategorized

यूपी में बलिया एक्सप्रेस अचानक से रुकी, यात्रियों को लगा तेज झटका; बाहर देखने पर सभी रह गए दंग

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

चित्रकूट। मानिकपुर-झांसी रेल खंड के ओहन स्टेशन के पास शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे ट्रैक के विद्युत पोल में बैठा बंदर ओएचई लाइन में कूद गया। चित्रकूटधाम कर्वी से मानिकपुर की ओर जा रही दादर-बलिया एक्सप्रेस विद्युत सप्लाई थमने झटके के साथ खड़ी हो गई, यात्रियों में खलबली मच गई।

कोई हादसा नहीं हुआ, यह जान यात्रियों ने राहत की सांस ली। ओएचई लाइन दुरुस्त करने में करीब दो घंटे लगे। जिसके बाद ट्रेनों का परिचालन चित्रकूटधाम कर्वी व मानिकपुर के बीच हो सका। इस दौरान छह एक्सप्रेस व एक पैसेंजर ट्रेन को विभिन्न स्टेशनों में खड़ा रखा गया।

रेलवे समय से मुताबिक 21.25 बजे ओहन-मानिकपुर स्टेशन की बीच गेट नंबर 502 के बाद बंदर कूदने से ओएचई लाइन टूटने पर मानिकपुर जंक्शन, बहिलपुरवा और चित्रकूटधाम स्टेशन में हूटर बज उठे। रेलवे पुलिस बल और कर्मचारियों के कान खड़े हो गए, कि कहीं पर रेल हादसा हो गया।

इसे भी पढ़ें:  गुजरात में नर्सिंग स्टूडेंट की मौत: होटल के कमरे में बॉयफ्रेंड के साथ ठहरी थी लड़की, प्राइवेट पार्ट से खून बहने से चली गई जान

संपर्क करने पर पता चला कि ओएचई लाइन टूट गई है चित्रकूटधाम कर्वी व मानिकपुर आरपीएफ थाना का फोर्स व रेलवे के अधिकारी घटना स्थल पहुंचे। आरपीएफ प्रभारी चित्रकूट राजेंद्र कुमार ने बताया कि ओएचई लाइन टूटने पर चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया था। फिर भी तार फंसने से करीब 60 मीटर टूट गई थी।

किसी प्रकार के जानमाल को कोई नुकसान नहीं हुआ। अधिकारियों को सूचना देने के साथ शंकरगढ़, डिंगवाही व मानिकपुर की टावर बैगन टीमों को बुलाया गया। जिन्होंने दो घंटा की मशक्कत के बाद करीब साढ़े 11 बजे (23.22) लाइन दुरुस्त की। जिसके बाद बलिया एक्सप्रेस (स्पेशल) आगे रवाना हुई।

इसे भी पढ़ें:  मुंबई में एक रनवे पर पहुंचे दो एयरक्राफ्ट:हादसा टला

ओएचई लाइन टूटने से आठ ट्रेनें दो घंटे लेट हो गई। किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। मानिकपुर स्टेशन प्रबंधक शीवेश मालवीय ने बताया कि बनारस-ग्वालियर बुंदेलखंड एक्सप्रेस (अप व डाउन) चार घंटा, दादर-बलिया एक्सप्रेस (स्पेशल) साढ़े तीन घंटा, झांसी-मानिकपुर मेमो दो घंटा, प्रयागराज-अंबेडकरनगर एक्सप्रेस, अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस, लखनऊ-जबलपुर चित्रकूट एक्सप्रेस आदि ट्रेनें की एक से दो घंटे लेट हो गई।

जंगल में खड़ी रही बलिया एक्सप्रेस स्पेशल

रानीपुर टाइगर रिजर्व के ओहन जंगल में दादर-बलिया एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दो घंटा खड़ी थी।उसमें बैठे यात्री अपनी-अपनी सीटों पर दुबके थे। हालांकि आरपीएफ चित्रकूटधाम कर्वी प्रभारी राजेंद्र कुमार, मानिकपुर प्रभारी मो. शालिक और जीआरपी प्रभारी वीर सिंह, मानिकपुर सिविल थान प्रभारी श्रीप्रकाश यादव, सरैयां चौकी प्रभारी सत्यमपति त्रिपाठी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए थे।

इसे भी पढ़ें:  सुप्रीम कोर्ट ने योगी सरकार को दिया तगड़ा झटका, नेमप्लेट लगाने के फैसले पर लगाई रोक, कही ये बात…

प्रयागराज के जा रहे मुकेश कुमार ने बताया कि जंगल में ट्रेन के खड़ा होने पर डर तो लग रहा था लेकिन पुलिस फोर्स काफी था।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles