Advertisment
Uncategorized

मुंबई में एक रनवे पर पहुंचे दो एयरक्राफ्ट:हादसा टला

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, यहां एक ही रनवे पर दो एयरक्राफ्ट एक साथ दिखाई दिए।

रनवे पर इंडिगो का एयरक्राफ्ट लैंड कर रहा था, जबकि इसके ठीक आगे एअर इंडिया का विमान उड़ान भरने (टेकऑफ) की तैयारी में था। हालांकि दोनों एयरक्राफ्ट एक-दूसरे से टकराने से बच गए। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

इस मामले में नागरिक उड्डयन निदेशालय (DGCA) ने प्रतिक्रिया देते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। एयर ट्रैफिक कंट्रोल के एक अधिकारी (ATCO) को सस्पेंड भी कर दिया गया है।

फुटेज में इंडिगो की लैंड होती और एअर इंडिया की फ्लाइट टेकऑफ करती दिख रही है।
फुटेज में इंडिगो की लैंड होती और एअर इंडिया की फ्लाइट टेकऑफ करती दिख रही है।

इंडिगो की फ्लाइट दिल्ली और एअर इंडिया का विमान तिरुवनंतपुरम जा रहा था
मुंबई से तिरुवनंतपुरम जाने वाला एअर इंडिया का विमान AI657 उड़ान भरने के लिए तैयार था। इसी दौरान इंडिगो की फ्लाइट 5053 ने भी उसी रनवे पर लैंडिंग की। इंडिगो की ये फ्लाइट इंदौर से दिल्ली जा रही थी।

इसे भी पढ़ें:  धान की रखवाली करने खेत गए किसान की हत्या, तीन दिन से नहीं पहुंचा था घर

ATC गिल्ड इंडिया के जनरल सेक्रेटरी आलोक यादव ने कहा, “शनिवार 8 जून की सुबह इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट से आने वाली इंडिगो की उड़ान 5053 रनवे 27 पर उतर रही थी, जबकि एअर इंडिया की उड़ान AI657 तिरुवनंतपुरम के इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने की तैयारी में थी। एक ही रनवे से लैंडिंग और टेकऑफ ने एयरपोर्ट पर खतरनाक स्थिति पैदा कर दी। इससे बड़ा हादसा हो सकता था।”

एक ही रनवे पर दोनों विमान दिखाई दे रहे हैं।
एक ही रनवे पर दोनों विमान दिखाई दे रहे हैं।

मामले की जांच हो रही
आलोक यादव ने कहा, “मुंबई और दिल्ली के बिजी एयरपोर्ट्स हैं। यहां हर घंटे करीब 46 फ्लाइट्स टेकऑफ-लैंड करती हैं। ATC विमानों के सही टेकऑफ-लैंडिंग और पैसेंजर्स की सुरक्षित यात्रा के लिए जिम्मेदार है।

इसे भी पढ़ें:  14 साल की लड़की ने दिया बच्चे को जन्म, डॉक्टरों ने बुला ली पुलिस… फिर खुला होश उड़ा देने वाला राज

जो वीडियो सामने आया है, उसमें दिख रहा है कि विजिबिलिटी काफी साफ है। टेकऑफ करने वाला विमान स्पीड पकड़ चुका था, जबकि दूसरा (लैंडिंग करने वाला) प्लेन रनवे को टच कर चुका था। दोनों विमानों को एक-दूसरे के रनवे पर होने की जानकारी नहीं थी। दोनों की स्पीड स्लो होती तो शायद हादसा हो सकता था। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।”

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles