Advertisment
नई दिल्ली

अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या, दिल्ली पुलिस ने कहा-स्कूटी खड़ी करने पर हुआ विवाद, दो गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि पार्किंग विवाद में आसिफ कुरैशी नाम के व्यक्ति की हत्या हुई है. दिल्ली पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है. दिल्ली के निज़ामुद्दीन की ये पूरी घटना है, बताया जा रहा है कि पार्किंग विवाद देर रात हुआ. आसिफ कुरैशी एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे भाई बताए जा रहे हैं. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

आसिफ कुरैशी की पत्नी ने कहा

मृतक आसिफ कुरैशी की पत्नी ने कि जानबूझ कर साजिश के तहत मेरे पति को मारा गया है. रात करीब 9.30-10.00 बजे गेट पर स्कूटी लगा दी. हमने कहा थोड़ा साइड कर लो. वो गंदी गंदी गालियां दे रहे थे. वो बहुत सारे थे मेरा आसिफ अकेड़े खड़ा था. आसिफ ने कहा कि बेटा गाड़ी थोड़ी आगे खड़ी कर दो, लेकिन वह लड़का गाली देने लगा और कहने लगा कि अभी आकर बताता हूं. इसके बाद लड़का ऊपर से नीचे उतर कर आया और कोई नुकीली चीज आसिफ के सीने में मारा. आसिफ के सीने से खून ही खून निकलने लगा. मैंने तुरंत देवर जावेद को फोन कर के घर बुलाया, लेकिन तब तक आसिफ की मौत हो चुकी थी.

इसे भी पढ़ें:  केंद्र सरकार ने खत्म की नो डिटेंशन पॉलिसी, अब 5वी-8वीं में फेल होने पर नहीं मिलेगा प्रमोशन

आसिफ के चाचा सलीम कुरैशी ने बताया

आसिफ के चाचा सलीम कुरैशी ने बताया, आसिफ की उम्र 42 साल थी, वो रेस्टोरेंट में चिकन सप्लाई का काम करता था. मुझे फोन आया, कि स्कूटर खड़ा करने पर विवाद हुआ. दरवाजे के आगे स्कूटर लगाया था. ये दो लोग थे. उन्होंने मिलकर उसे मारा.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles