Advertisment
देश

‘जो सलमान के साथ काम करेगा वो मरेगा…’, कैफे पर फायरिंग के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कपिल शर्मा को दी धमकी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्टोरेंट कैप्स कैफे पर गुरुवार रात एक बार फिर फायरिंग की गई। फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। कैफे पर फायरिंग के बाद अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कपिल शर्मा को धमकी दी है। लॉरेंस गैंग ने ऑडियो धमकी जारी करते हुए कहा कि जो सलमान के साथ काम करेगा वो मरेगा।

दरअसल ये वीडियो लॉरेंस ग्रुप के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर का है। ऑडियो में गैंगस्टर हैरी बॉक्सर बोल रहा है कि कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर पहले और अब फायरिंग इसलिए हुई है क्योंकि इसने सलमान खान को अपने शो के उद्घाटन पर बुलाया था। जो सलमान के साथ काम करेगा वो मरेगा। गैंग ने सलमान से संबंध रखने वाले सभी एक्टर, डायेक्टर, प्रोड्यूसर से कहा कि सलमान से संबंध रखने पर अब सीधी गोली चलेगी छाती पर।

इसे भी पढ़ें:  चीन के कब्जे में भारत की जमीन… राहुल ने दावे के पीछे 3 आधार, सुप्रीम कोर्ट ने पूछ लिया था सवाल

क्यों हुई कपिल के कैफे पर फायरिंग?

दरअसल कपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्टोरेंट कैप्स कैफे पर गोली चलाने के मामले में लॉरेंस ग्रुप के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर का ऑडियो सामने आया है। इसमें दावा किया गया है कि कॉमेडियन ने सलमान को नेटफ्लिक्स शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सीजन 2 के पहले एपिसोड में बुलाया था। कपिल का सलमान खान को बतौर गेस्ट अपने शो पर बुलाना बिश्नोई गैंग को नागवार गुजरा है। इसका बदला लेने के लिए उनकी तरफ से कपिल के कैफे पर फायरिंग की गईष ऑडियो में धमकी देते हुए कहा है- ‘जो सलमान के साथ काम करेगा वो मरेगा।

सलमान के साथ काम करने वाला हर शख्स मरेगा

इसे भी पढ़ें:  अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में बड़ी चूक, पदयात्रा के दौरान शख्स ने फेंका तरल पदार्थ

ऑडियो में हैरी बॉक्सर ने पूरी इंडस्ट्री को धमकाते हुए कहा- ”कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर पहले और अब फायरिंग इसलिए हुई है क्योंकि इसने सलमान खान को अपने शो के उद्घाटन पर बुलाया था। अगली बार जो भी डायेक्टर, प्रोड्यूसर, कलाकार होगा, इन सबको वार्निंग नहीं देंगे। अब सीधी गोली चलेगी छाती पर. मुंबई सबको वार्निंग है सभी कलाकारों-प्रोड्यूसरों को. हम मुंबई का माहौल इतना खराब कर देंगे कि तुम लोगों ने सोचा भी नहीं होगा.। अगर सलमान के साथ किसी ने भी काम किया। चाहे छोटा मोटा कलाकार हो, छोटा मोटा डायरेक्टर हो, हम किसी को भी नहीं छोड़ेंगे, हम मार देंगे उसकोष किसी भी हद तक जाना पड़ेगा मारने के लिए, हम उसको मार देंगे।अगर सलमान खान के साथ किसी ने काम किया तो वो खुद अपनी मौत का जिम्मेदार होगा।

इसे भी पढ़ें:  महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे की तबीयत अचनाक से बिगड़ी, जांच के लिए घर पहुंची डॉक्टरों की टीम

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles