Advertisment
अन्य खबरें

गंगा पूजा करके वायरल हुए SI निषाद, अब दो बेटियों के साथ लगाई छलांग

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

प्रयागराज के सब-इंसपेक्टर (SI) चंद्रदीप निषाद इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं। प्रयागराज संगम तट क्षेत्र में बाढ़ आने के बाद कई घर पानी में डूबे हुए हैं। उसी में से एक हैं एसआई चंद्रदीप निषाद का भी घर है। जिनका घर पानी में डूबा हुआ है, लेकिन इसके वो मां गंगा की कृपा मानते हैं। वो कहते हैं कि मां गंगा उनके घर आई हैं।

सब-इंसपेक्टर (SI) चंद्रदीप निषाद के अब तक चार वीडियो वायरल हुए हैं। जिसमें वो गंगा स्नान करते, गंगा पूजा करते नजर आ चुके हैं, लेकिन अब जो उनका ताजा वीडियो सामने आया है। उसमें वो अपनी बेटियों के साथ गंगा जी में छलांग लगाते हुए नजर आ रहे हैं। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  क्या दुनिया में सचमुच अमर जीव मौजूद हैं? जानिए वैज्ञानिकों की नई रिसर्च और मनुष्य की अमरता की सच्चाई

जानकारी के मुताबिक, SI चंद्रदीप निषाद वर्तमान में प्रयागराज में हाईकोर्ट के एक जज के यहां PSO के पद पर तैनात हैं। वो पुलिस विभाग में सेवाएं देने के साथ राष्ट्रीय स्तर के तैराक भी हैं। यूपी पुलिस में वे स्विमिंग चैंपियन भी रह चुके हैं।

बताया मां गंगा का आगमन

निषाद के घर तक जैसे ही गंगा का जलस्तर पहुंचा, उन्होंने उसे ‘मां गंगा का आगमन’ बताया और न सिर्फ पूजन-अर्चन किया, बल्कि दुग्धाभिषेक और पुष्पांजलि भी अर्पित की। सबसे पहले उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपने दरवाजे पर गंगा का पूजन करते नजर आ रहे हैं।

उन्होंने लिखा कि आज सुबह ड्यूटी पर निकलते समय मां गंगा का आगमन हमारे घर पर हुआ। अपने दरवाजे पर मां गंगा का दर्शन पूजन करके आशीर्वाद प्राप्त किया। जय गंगा मैया। कुछ घंटों बाद जैसे ही पानी उनके घर के अंदर तक घुसा, उन्होंने दूसरा वीडियो पोस्ट किया आज मां गंगा का पूरी तरह से मेरे घर में आगमन हो गया। मैंने अपने घर में आस्था की डुबकी लगाई। जय गंगा मैया। इस वीडियो में वह गले तक पानी में खड़े होकर श्रद्धा के साथ जल में डुबकी लगा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  बला की खूबसूरत सांसद इकरा हसन चौधरी करने वाली हैं शादी, जानें कैसा होगा इनके सपनों का राजकुमार

इसके बाद फिर तीसरा वीडियो आया, जिसमें सब इंस्पेक्टर साहब अपने घर की बालकनी से छलांग लगाते दिखे। इस वीडियो के साथ उन्होंने चेतावनी भी लिखी: आज मां गंगा की गोद में… जय गंगा मैया। नोट – आपसे अनुरोध है कृपया इस तरह की चीजों को करने का प्रयास न करें। मैं भूतपूर्व राष्ट्रीय तैराक हूं। अब उन्होंने बेटियों के साथ वीडियो बनाकर पोस्ट किया है। जिसमें वह दोनों बेटियों के साथ छलांग लगाते दिख रहे हैं।

दारागंज इलाके में है घर

चंद्रदीप निषाद का घर प्रयागराज के दारागंज क्षेत्र में है, जहां बाढ़ का पानी सामान्य जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर चुका है। मगर वहीं, कुछ लोग इस स्थिति को सकारात्मकता और परंपरा से जोड़कर एक नया नजरिया देने की कोशिश भी कर रहे हैं। चंद्रदीप निषाद उन्हीं में से एक हैं। गंगा नदी के जलस्तर में बेतहाशा बढ़ोतरी के चलते उनका घर भी जलमग्न हो गया था।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles