Advertisment
अन्य खबरें

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का निधन, 89 साल की उम्र में गुरुग्राम में ली अंतिम सांस

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का निधन हो गया है। 89 साल की उम्र में उन्होंने गुरुग्राम में अपने निवास पर अंतिम सांस ली। चौटाला के निधन से हरियाणा और देश की राजनीति में शोक की लहर है। बीते कई दिनों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे।

ओमप्रकाश चौटाला  इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के चीफ थे। ओमप्रकाश चौटाला, भारत के डिप्टी पीएम रहे चौधरी देवीलाल के बेटे थे।

चौटाला चार बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे हैं। वो पहली बार दो दिसंबर 1989 को सीएम बने और 171 दिनों तक इस पद पर रहे. इसके बाद वो 12 जुलाई 1990 को सीएम बने और पांच दिन सीएम रहे। इसके बाद वो फिर 22 मार्च 1991 को सीएम बने और 15 दिनों तक रहे। ओम प्रकाश चौटाला फिर 24 जुलाई 1999 को सीएम की कुर्सी पर बैठे और 2 मार्च 2000 तक रहे. फिर उन्होंने पांच साल का कार्यकाल पूरा किया। यानि 2005 तक वो सीएम रहे।

इसे भी पढ़ें:  शहीदों के परिवारों के लिए बड़ा ऐलान: 50 लाख से बढ़कर 1 करोड़ हुई अनुग्रह राशि

हरियाणा के सिरसा जिले के चौटाला गांव में हुआ था जन्म

ओम प्रकाश चौटाला का जन्म 1 जनवरी 1935 को हरियाणा के सिरसा जिले के चौटाला गांव में हुआ था। चौटाला हरियाणा के 7वें मुख्यमंत्री रहे. उनके पिता चौधरी देवीलाल चौटाला ने हरियाणा राज्य की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और बाद में देवीलाल हरियाणा के मुख्यमंत्री और भारत के उप प्रधानमंत्री भी रहे।

हरियाणा के विकास में अहम भूमिका निभाई

ओम प्रकाश चौटाला ने हरियाणा के विकास में अहम भूमिका निभाई। वो ग्रामीण क्षेत्रों और किसानों के बहुत बड़े प्रशंसक थे. सत्ता में रहते हुए या विपक्ष में रहते हुए भी उनकी नीतियों और भाषणों में हमेशा यह झलकता था। उन्हें हरियाणा में सबसे सक्रिय नेता के रूप में जाना जाता था।

इसे भी पढ़ें:  न्यायिक कर्मचारियों को मिलेगी सरकार आवास की सुविधा

ओमप्रकाश को विरासत में मिली सियासत

हरियाणा और देश की सियासत में चौधरी देवीलाल ताऊ मशहूर रहे। वह देश के डिप्टी पीएम भी रहे। देवीलाल की 5 संतानों में चार बेटों में ओमप्रकाश चौटाला भी एक थे। उनके बाकी बेटों का नाम प्रताप चौटाला, रणजीत सिंह और जगदीश चौटाला है। जब देवीलाल डिप्टी पीएम बने तो बड़े बेटे ओमप्रकाश चौटाला ने राजनीतिक विरासत संभाली और हरियाणा के मुख्यमंत्री बने। ओमप्रकाश 1989 से 1991 तक मुख्यमंत्री रहे। 1991 में लोकसभा चुनाव हारे और यहीं से उनकी राजनीतिक यात्रा समाप्त हो गई। 1999 में ओमप्रकाश चौटाला ने बीजेपी की मदद से हरियाणा में सरकार बनाई। 2005 तक वे हरियाणा के सीएम बने. 2001 में देवीलाल का देहांत हो गया था।

इसे भी पढ़ें:  स्कूल से लौट रही बच्ची पर टूट पड़े एक साथ 5 कुत्ते, पास मौजूद लोगों ने बचाई जान, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles