Advertisment
छत्तीसगढ़

AXIS बैंक में 10 लाख की ठगी का शिकार हुए ग्राहक की Heart Attack से मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

डोंगरगढ़. एक्सिस बैंक (AXIS Bank) शाखा के द्वारा जिस तरह से शहर वासियों को 3 वर्षों के भीतर चूना लगाया गया. ऐसे सैकड़ों ग्राहक का अब सब्र का बांध टूटते नजर आ रहा है. अपने साथ हुई ठगी के कारण अब यह ग्राहक मानसिक रूप से काफी ज्यादा परेशान देखे जा सकते हैं. हालिया घटना इसी के इर्द-गिर्द देखा जा रहा है. बताया जाता है कि सोमवार रात 10 बजे टिकरापारा निवासी शेख अयूब खान पेशे से मटेरियल सप्लायर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया.

बताया जाता है कि शेख अयूब खान भी एक्सिस बैंक के उन 43 ग्राहकों में से एक थे. जिनके द्वारा अपनी मेहनत की कमाई को बैंक में इस विश्वास के साथ रखा गया था कि आने वाला समय उनके लिए अच्छा गुजरेगा. उनके करीबी दोस्तों से मिली जानकारी के अनुसार वे भी अपने साथ हुए ठगी के कारण काफी परेशान थे. उनके भी करीब 9 से 10 लाख रुपए एक्सिस बैंक में डूब गए. इस फ्र्रॉड की शिकायत उनके द्वारा खुद ही बैंक के मैनेजर के पास की गई थी. परंतु बैंक के द्वारा लगातार जांच का हवाला देकर बैंक अपने जिम्मेदारियां से पीछे हटते हुए देखा जा रहा था. जिसके कारण वे भी काफी ज्यादा परेशान थे.

इसे भी पढ़ें:  बेहद खतरनाक है महिला नक्सली सुजाता, जिस पर एक करोड़ का था इनाम, 100 से अधिक नक्सल वारदातों को दे चुकी है अंजाम

वहीं सूत्रों की माने तो बैंक का एक अकेला कर्मचारी इतनी बड़ी घटना को अंजाम नहीं दे सकता. इसके पीछे लोन डिपार्टमेंट के कई अन्य अधिकारियों की भी मिली भगत हो सकती है. क्योंकि बैंक के पास लगातार इस मामले में शिकायतें बढ़ रही हैं. जिससे यह फ्राड कई करोड़ रुपए में देखा जा सकता है. अब तक बैंक एक ओर जहां 43 लोगों के ढाई करोड रुपए गबन होने की पुष्टिकर पुलिस थाने में इसको लेकर शिकायत दर्ज करा चुका है. वहीं सूत्रों की माने तो यह रकम 10 करोड़ रुपए से भी अधिक हों चुकी है. लेकिन बैंक अब इस मामले को शांत करने में लगा हुआ है.

इसे भी पढ़ें:  बाइक चोर गिरोह के 6 सदस्यों को पुलिस ने धरदबोचा, 72 गाड़ियां जब्त

बताया जाता है कि इस घोटाले में ज्यादातर सीनियर सिटीजन लोग पीड़ित हैं. बड़े व्यापारी जो इस घटना के शिकार हुए वह इनकम टैक्स के डर से चुप बैठ गए हैं, पेंशन संगठन के द्वारा जो सदस्य पीड़ित है अपनी पीड़ा किसी को बता नहीं पा रहे. पंचायत के सचिव एक समय में जिन्होंने आंख बंद करके एक्सिस बैंक पर भरोसा किया. आज वे खुद अपने सैलरी खातों में हुई धोखाधड़ी के कारण बैंक के चक्कर काटने मजबूर हैं.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles