Advertisment
देश- विदेश

‘हम 30 साल से ये डर्टी काम करते आ रहे हैं…’, आतंकवाद पर पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का बेशर्मी वाला कुबूलनामा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बने युद्ध के हालात के बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सनसनीखेज और बेशर्मी वाला कुबूलनामा किया है। ख्वाजा आसिफ ने कबूल किया है कि पाकिस्तान का आतंकवाद को सपोर्ट करने और टेरर फंडिंग करने का लंबा इतिहास रहा है। हम 30 साल से ये डर्टी काम करते आ रहे हैं। स्काई न्यूज के साथ बातचीत के दौरान पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने खुलेआम ये स्वीकार किया है।

उनके इस बयान से भारत के रुख को मजबूती मिली है। भारत वैश्विक मंच पर लगातार कहता रहा है कि पाकिस्तान की सरकार आतंकवाद को समर्थन देती है। पाकिस्तान के पाले हुए आतंकी भारत में हमला कर कत्लेआम करते हैं।

इसे भी पढ़ें:  चीन के अस्पताल और श्मशान घाटों पर भीड़ बढ़ी, कोविड के बाद अब इस वायरल ने मचाई दहशत

दरअसल ब्रिटिश मीडिया स्काई न्यूज की पत्रकार यलदा हकीम के साथ उन्होंने बातचीत की। . इसमें उनसे पूछा गया, ‘क्या आप स्वीकार करते हैं कि पाकिस्तान का आतंकी संगठनों को समर्थन देने, ट्रेनिंग देने और फंडिंग का लंबा इतिहास रहा है?’ जवाब में आसिफ ने सनसनीखेज कबूलनामे में कहा, ‘हां, हम पिछले तीन दशकों से अमेरिका और पश्चिम, जिसमें ब्रिटेन भी शामिल है, के लिए यह गंदा काम करते आ रहे हैं।

अमेरिका और ब्रिटेन पर फोड़ा ठीकरा

हालांकि ख्वाजा आसिफ ने अपनी आतंकवाद नीति का ठीकरा अमेरिका और ब्रिटेन पर फोड़ा है। उन्होंने कहा, ‘हमने तीन दशक तक अमेरिका और पश्चिमी देशों के लिए आतंकी संगठनों को समर्थन दिया, क्योंकि यह उनकी रणनीति का हिस्सा था। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान को इसके लिए दोषी ठहराना अनुचित है, क्योंकि वह पश्चिमी देशों के निर्देश पर काम कर रहा था।

इसे भी पढ़ें:  MDH और Everest मसालों पर अब नेपाल ने लगाया बैन: कहा- दोनों ब्रांड के मसालों में खतरनाक केमिकल

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने ये कहकर अपने मुल्क की गलती को सही साबित करने की कोशिश की कि अगर पाकिस्तान सोवियत यूनियन के खिलाफ अफगानिस्तान में शामिल नहीं होता या फिर 9/11 में साथ नहीं होता तो पाकिस्तान पर कोई उंगली नहीं उठा पाता।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles