
चलते लोडर से कार में घुसी लोहे की रॉड, हादसे का वीडियो रोंगटे खड़े कर देगा!
अक्सर लोगों की लापरवाही के कारण सड़क हादसे होते रहते हैं। कभी तेज रफ्तार तो कभी गलत लेन में गाड़ी चलाना, ऐसी ही गलतियों के चलते कई बार एक्सीडेंट हो जाते हैं।
हाल ही में पुणे- बेंगलुरु हाईवे पर एक ऐसी ही बड़ी सड़क दुर्घटना होते- होते टल गई। एक टेम्पो की लापरवाही के चलते कार में बैठे चार लोगों की जान खतरे में पड़ गई।
पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर हादसा
पुणे बेंगलुरु हाईवे पर सफर कर रहे परिवार के साथ एक दिल दहला देने वाली घटना हुई, जो एक बड़े हादसे में बदलते-बदलते रह गई। कोल्हापुर के कनेरीवाड़ी फाटा के पास एक टेम्पो अचानक ब्रेक लगाकर रुक गया। टेम्पो पर लोहे की लंबी छड़ें लदी हुई थीं, जिसे बांधा भी नहीं गया था।
जैसे ही टेम्पो रूका, पीछे से आ रही कार ने ब्रेक मारी, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। छड़ें तेजी से आगे खिसकते हुए कार की विंडस्क्रीन को तोड़ती हुई अंदर घुस गईं। कार में दो पुरुष और दो महिलाएं बैठी थीं।
देखें हादसे का वीडियो
लोहे की छड़ें ड्राइवर और उसके पास बैठे यात्री से महज कुछ इंच की दूरी पर रुक गईं। ये पूरा हादसा एक वीडियो में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर किसी की भी रूह कांप सकती है।



